मोदी सरकार ने हटाया 18 महीने से फ्रीज चल रहे महंगाई भत्ते से प्रतिबंध
मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए पिछले 18 महीने से फ्रीज चल रहे महंगाई भत्ते से रोक हटा दी है। साथ ही LTC क्लेम करने की अवधि को भी बढ़ा दिया है। इसके अलावा उन्हें घर की मरम्मत या फिर घर बनवाने के लिए एडवांस की सीमा को भी मार्च 2022 तक बढ़ा दिया गया है। मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 11 फीसदी तक बढ़ा दिया है।