मुनक्का खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे
कई औषधीय गुणों से भरपूर मुनक्का गर्म तासीर वाला होता है, जो कई रोगों के इलाज में इस्तेमाल होता है। इसके सेवन से सर्दी जुकाम से राहत मिलती है। बीटा कैरोटीन युक्त मुनक्का आंखों की सेहत को सुधारता है। अगर बच्चों को रोज पांच से छह मुनक्के खाने के लिए दिए जाएं तो इससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। मुनक्का लगातार खाने से शरीर में खून भी बढ़ता है।