मुंगेर: मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प, एक की मौत, पांच घायल
बिहार के मुंगेर में अक्टूबर 26 को मूर्ति विसर्जन के दौरान एक हिंसक झड़प में एक व्यक्ति के मरने और कुछ लोगों के घायल होने की खबर हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना में फायरिंग भी हुई, जिससे पुलिस और प्रशासन सवालों के घेरे में हैं। मृतक के परिजनों के अनुसार गोली पुलिस के द्वारा चलाई गई थी। कुछ शरारती तत्वों द्वारा पथराव करने पर पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प हो गई, वहीं पुलिस का कहना है कि इस झड़प में 17 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।