MP: पर्यटन स्थल हनुवंतिया में पैराग्लाइडिंग के बीच दुर्घटना में हुई दो लोगों की मृत्यु
मध्य प्रदेश के हनुवंतिया पर्यटन स्थल में जल महोत्सव चल रहा है, जहाँ पैराग्लाइडिंग के दौरान एक दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हो गई। यह घटना पैराग्लाइडर के मीटर में खराबी आने के कारण हुई है। मीटर में खराबी आने की वजह से यह पैराग्लाइडर करीब डेढ़ सौ फीट की ऊंचाई से ज़मीन पर गिर गया, जिस वजह से इसमें सवार पैराग्लाइडर मालिक समेत अन्य लोग घायल हो गए। उन सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया, परन्तु वहां उनकी मृत्यु हो गई।