नीतीश मंत्रिमंडल में मंत्री मुकेश सहनी हुए बर्खास्त, नीतीश की सिफ़ारिश पर हुई कार्यवाही
विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी को बिहार के नीतीश मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्यवाही सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राज्यपाल से शिकायत के बाद की गई है। जानकारी के मुताबिक नीतीश की सहयोगी पार्टी भाजपा सहनी से नाराज़ चल रही है जिसके चलते उन पर यह कार्यवाही की गई है। वहीं अपनी बर्खास्तगी पर सहनी ने रोष जताया है और कहा है की जब तक हम साथ थे तब तक राम थे और अब रावण हो गए है।