नॉर्थ अटलांटिक राइट व्हेल के सिकुड़ने का कारण बनता है इंसानी हस्तक्षेप
इंसानी हस्तक्षेप और जलवायु परिवर्तन अब समुद्री जीवों के लिए संकट पैदा कर रहे हैं। जर्नल करंट बायोलॉजी में छपे एक शोध के मुताबिक जलवायु परिवर्तन और इंसानी हस्तक्षेप के कारण पिछले 3-4 दशकों में नॉर्थ अटलांटिक राइट व्हेल के आकार में 3 फीट की कमी आई है। इसका असर इनके प्रजनन पर भी पड सकता है, जिससे इनका अस्तित्व भी संकट में आ सकता है। जबकि अब इस जीव की आबादी 400 से भी कम है।