पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर प्रियंका ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बढ़ते पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर एक बार फिर केंद्र सरकर को निशाने पर लिया है। प्रियंका गांधी ने अपनी एक फ़ेसबुक पोस्ट के जरिए पूछा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कम कीमतों के बावजूद भी जनता को इसका फायदा क्यों नहीं दिया जा रहा। प्रियंका गांधी ने कहा कि कोरोना के इस संकट में भी सरकार जनता से पेट्रोल और डीजल पर ज्यादा टैक्स क्यों वसूल रही है।