फाल्गुन मास हुआ शुरू, इन बातों का रखे ध्यान
हिंदू पंचांग में अति महत्वपूर्ण फाल्गुन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने कुछ खास नियमों का पालन करना चाहिए। शीतल जल से स्नान करने का विशेष महत्व होता है। भोजन में अधिक फल खाए और अनाज का उपयोग कम करे। रंगीन और सुंदर कपड़े पहने। नियमित रूप से भगवान कृष्ण की उपासना करे। फाल्गुन के महीने में नशीले पदार्थ और मांस मदिरा का सेवन करने से भी बचना चाहिए।