राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं से की अपील- असम में बाढ़ पीड़ितों की करें मदद
असम, इस वक्त भारी बारिश के चलते बाढ़ से जूझ रहा है। बाढ़ के कारण असम के 29 जिलों में 7 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। इसी बीच राहुल गांधी ने असम में बाढ़ की स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने पार्टी के नेताओं से अपील की है कि, वह असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करें। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता बचाव और राहत कार्य में हर संभव सहायता जारी रखें।