राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर हमला, कहा-घिनौनी राजनीति करती है कांग्रेस
पाकिस्तान के सदन में पुलवामा के कबूलनामे के बाद भाजपा ने कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है, क्योंकि कांग्रेस ने पुलवामा को केंद्र का सुनियोजित हमला बताया था। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता व केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस बात पर कांग्रेस पर हमला बोला है और घिनौनी राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा-"हमनें अगर खुलासा किया तो वे मुंह दिखाने लायक नहीं रह जाएंगे, जिसने सेना के शौर्य पर सवाल उठाया है।"