Russia: कोरोना वायरस से लड़ने के लिए मास्को में शुरू हुआ टीकाकरण
रूस की राजधानी मास्को में दिसंबर 5 से कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यहाँ पर सबसे पहले वैक्सीन उनको लगाई जा रही है, जिन्हे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सबसे ज़्यादा संभावना है। रूस अपनी 'स्पूतनिक वी' नामक वैक्सीन का उपयोग कर रहा है। मास्को के मेयर सगेर्ई सोबयानिन ने बताया है कि, ''यह सबसे पहले स्कूलों के कर्मचारियों, स्वास्थ्यकर्मी और सामाजिक कार्यकतार्ओं को उपलब्ध कराया जा रहा है, और सभी मरीजों का 21 दिनों के गैप में दो इंजेक्शन दिए जाएंगे।''