
फोटो: Onmanorama
शादी और अंतिम संस्कार में शामिल हो पाएंगे 200 लोग: दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब शादी, अंतिम संस्कार जैसे मौकों पर अधिकतम 200 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई है। वहीं सिनेमा हॉल, थियेटर्स, मल्टीप्लेक्स में भी अब 100% क्षमता के साथ खोला जा सकेगा। इसके अलावा ऑडियोरियम में 50% क्षमता की अनुमति दी गई है। इसकी जानकारी दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने दी है। कोरोना वायरस के कम होते मामलों को देखते हुए ये फैसला लिया है।