सीएम एकनाथ शिंदे के काफिले में अपनी मर्सिडीज कार घुसाने वाला शख्स गिरफ्तार: महाराष्ट्र
27 जुलाई को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के काफिले में कथित तौर पर घुसने के आरोप में मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि मामले में शख्स को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री का काफिला गुरुवार को बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर यात्रा कर रहा था, तभी एक नीली मर्सिडीज कार ने अचानक लेन बदल दी और काफिले के पीछे चली गई।