शिकागो: मन शांत रखने के लिए एक शख्स ने 365 दिन झील में लगाई छलांग
शिकागो के रहने वाले डैन ओकोनोर मन शांत रखने के लिए पिछले 365 दिनों से मिशिगन झील में छलांग लगा रहे हैं। कोरोना काल के दौरान मन को शांत रखने के लिए उन्होंने ये फैसला लिया। डैन ओकोनोर का कहना है की जब वो झील में छलांग लगाते हैं तो उन्हे लगता है की उन तक कोई आवाज नहीं पहुंच रही, जिससे उन्हे ध्यान लगाने में और मन शांत रखने में काफी मदद मिलती है।