सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नाम पर था फर्जी ट्विटर अकाउंट, एफआईआर दर्ज
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के नाम पर फर्जी ट्विटर अकाउंट चल रहा था। इस अकाउंट से विवादित ट्वीट हुआ था। अब लखनऊ की गौतमपल्ली पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने दर्ज करवाई है। मामला दर्ज होने के बाद क्राइम सेल इसकी जांच में जुट गई है। क्राइम सेल ने अकाउंट बंद करने के लिए कार्रवाई शुरु कर दी है।