सपा नेताओं पर आईटी रेड में 800 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा
आयकर विभाग ने उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगियों के खिलाफ दिल्ली एनसीआर समेत कुल 30 जगहों पर रेड डाली है जिसमें 800 करोड़ से अधिक राशि का घोटाला होने की जानकारी सामने आई है। रेड के जरिए विभाग को करोड़ो रुपये की अघोषित संपत्ति की जानकारी मिली है। इस रेड में सपा के जैनेंद्र यादव, राजीव राय, राहुल भसीन और जगत सिंह नामक नेताओं का नाम सामने आया है।