श्रीलंकाई नौसेना की गिरफ्त में 43 भारतीय मछुआरे
श्रीलंकाई नौसेना ने दिसंबर 18 को छह भारतीय नौकाओं समेत 43 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। इन मछुआरों पर अवैध रूप रूप से मछली पकड़ने का आरोप है। श्रीलंका की नौसेना ने दिसंबर 19 को इससे समबंधित एक आधिकारिक बयान भी जारी किया है। बता दें कि यह कोई ऐसा पहला मामला नहीं है, दोनों देशों के मछुआरे अक्सर अनजाने में एक दूसरे के जल छेत्र में प्रवेश कर जाते हैं।