SC कॉलेजियम ने की 23 HC जजों के तबादले की सिफारिश
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 23 हाई कोर्ट जजों के तबादले की सिफारिश की है। भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाले कॉलेजियम ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के चार न्यायाधीशों को इलाहाबाद, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की सिफारिश की। न्यायमूर्ति अरविंद सिंह सांगवान को इलाहाबाद, न्यायमूर्ति अवनीश झिंगन को गुजरात, न्यायमूर्ति राज मोहन सिंह को मध्य प्रदेश और न्यायमूर्ति अरुण मोंगा को राजस्थान स्थानांतरित करने की सिफारिश की गई है।