टोक्यो ओलंपिक: भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने जीता कांस्य पदक
भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने टोक्यो ओलंपिक में कजाकिस्तान के पहलवान दौलत नियाजबेकोव को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। बजरंग पुनिया ने इस एकतरफा मुकाबले में 8-0 से जीत दर्ज की। बजरंग ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया और विपक्षी खिलाड़ी को बिना कोई मौका दिए ही उसे चित्त कर दिया। बजरंग पुनिया के कांस्य पदक के साथ ही भारत ने टोक्यो ओलंपिक का अपना छठा पदक भी जीत लिया।