फोटो: India Today
पीएम मोदी ने दी देश को 75वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
पीएम नरेंद्र मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ट्वीट कर देश को शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि, देशवासियों में नई ऊर्जा और नवचेतना का संचार हो। अब से कुछ ही समय बाद पीएम मोदी लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, और देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान वायु सेना के दो Mi-17 1V हेलिकॉप्टर फूलों की वर्षा करेंगे। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर टोक्यो ओलंपिक में देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों… read-more
Tags: PM Narendra Modi, Independence Day Speech, Independence Day, Tokyo Olympic
Courtesy: NDTV Hindi
फोटो: Sparrows News
टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों को शाओमी देगा Mi 11 Ultra
टोक्यो ओलंपिक का भले ही खत्म हो गया हो लेकिन इसमें मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों पर इनामों की बारिश अभी भी जारी है। शाओमी ने टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों को Mi 11 Ultra स्मार्टफोन देने का ऐलान किया है। शाओमी के एमडी मनु कुमार जैन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल सात मेडल जीते हैं।
Tags: Xiaomi, Tokyo Olympic, sports, Technology
Courtesy: Aaj Tak News
फोटो: India.com
टोक्यो ओलंपिक: नीरज चोपड़ा की स्वर्ण जीत ने रचा इतिहास
भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक के भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। यह भारत का एथलेटिक्स में पहला ओलंपिक मेडल है, भारत को 100 सालों से एथलेटिक्स में अपने पहले ओलंपिक पदक का इंतजार था। इसी जीत के साथ नीरज ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। नीरज ने टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में भाले को 87.58 मीटर दूर फेंककर स्वर्ण पदक जीत लिया।
Tags: Tokyo Olympic, Neeraj Chopra, Gold Medal, sports
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: Indian Express
टोक्यो ओलंपिक: भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने जीता कांस्य पदक
भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने टोक्यो ओलंपिक में कजाकिस्तान के पहलवान दौलत नियाजबेकोव को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। बजरंग पुनिया ने इस एकतरफा मुकाबले में 8-0 से जीत दर्ज की। बजरंग ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया और विपक्षी खिलाड़ी को बिना कोई मौका दिए ही उसे चित्त कर दिया। बजरंग पुनिया के कांस्य पदक के साथ ही भारत ने टोक्यो ओलंपिक का अपना छठा पदक भी जीत लिया।
Tags: Bajrang Punia, Tokyo Olympic, Bronze Medal, sports
Courtesy: Jagran News
फोटो: Deccan Chronicle
टोक्यो ओलंपिक: ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम
टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत और ग्रेट ब्रिटेन की महिला हॉकी टीमों के बीच खेले गए कांस्य पदक मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम मुकाबला 4-3 से हार गई और इसी के साथ भारत के हाथ से कांस्य पदक भी फिसल गया। अपना तीसरा ओलंपिक खेल रही भारतीय महिला हॉकी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल हुई थी।
Tags: Tokyo Olympic, Hockey India, Indian Women Hockey Team, sports
Courtesy: Zee News Hindi
फोटो: Belgium News
टोक्यो ओलंपिक: नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक प्रतियोगिता के फाइनल में किया प्रवेश
भारतीय जेवेलियन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अगस्त चार को टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। नीरज चोपड़ा ने ग्रुप ए क्वालिफ़िकेशन मुकाबले में अपने पहले ही प्रयास में भाले को 86.65 मीटर दूर फेंककर फाइनल में जगह बनाई। अब तक किसी भी भारतीय ने ओलंपिक के ट्रैक एण्ड फील्ड स्पर्धा में पदक नहीं जीत है, लेकिन अगर नीरज ऐसा कर पाते है, तो वह इतिहास रच देंगे। अगस्त सात को जेवेलियन थ्रो का फाइनल खेल जाएगा।
Tags: Tokyo Olympic, Neeraj Chopra, Javelin Throw, sports
Courtesy: Aaj Tak News
फोटो: Zee News
टोक्यो ओलंपिक: खिलाड़ियों से बात कर उन्हे प्रोत्साहित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई 13 को टोक्यो ओलंपिक के लिए जापान जाने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों से वर्चुअली बात कर उन्हें प्रोत्साहित करेंगे। इसके ठीक तीन दिन बाद भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था टोक्यो के लिए रवाना होगा। सरकार के जनभागीदारी मंच द्वारा ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई। भारत की ओर से अब तक 120 से अधिक खिलाड़ियों ने क्वालिफाई किया है। हालांकि… read-more
Tags: PM Narendra Modi, Tokyo Olympic, sports, National
Courtesy: India TV
फोटो: DNA India
Tokyo Olympics: भारतीय खिलाड़ियों को नियमित रूप से कराना होगा कोविड टेस्ट
टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने उन देशो के खिलाड़ियों पर सख्त प्रतिबंध लगाए हैं जहां कोरोना के नए और खतरनाक वेरियंट मिले हैं। इन देशों की सूची में भारत का नाम भी शामिल हैं। भारत से आने वाले खिलाड़ियों को टोक्यो पहुंचने के बाद हर दिन कोविड-19 टेस्ट करना होगा और पहले तीन दिन किसी से मिलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बता दें, अभी तक भारत के 100 खिलाड़ियों ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।
Tags: Tokyo Olympic, India, Olympic, Covid-19
Courtesy: Indian Express