त्रिपुरा: 151 में से 90 सैंपल्स में पाया गया कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट
त्रिपुरा से जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए 151 में से 90 से अधिक सैंपल्स कोरोना पॉजिटिव मिले है। इनमें डेल्टा प्लस वेरिएंट की भी पुष्टि हुई है। त्रिपुरा में कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. दीप देव वर्मा ने 9 जुलाई को इसकी जानकारी दी। सबसे पहले उत्तर प्रदेश में डेल्टा प्लस वेरिएंट के दो केस दर्ज किए गए थे। कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट का इस प्रकार से फैलना तीसरी लहर के लिहाज से काफी चिंताजनक है।