उमेश पाल हत्याकांड: दिल्ली पुलिस ने अतीक के बेटे असद की मदद करने के आरोप में 3 लोगों को किया गिरफ्तार
उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद के बेटे असद की मदद करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने आज तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक अतीक का ड्राइवर आरिफ बताया जा रहा है जबकि दूसरे की पहचान जावेद के रूप में हुई है। आधिकारिक पुलिस सूत्रों के अनुसार, गोलीबारी के तुरंत बाद असद दिल्ली चला गया था और लगभग एक सप्ताह तक वहीं रहा था।