उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने जंकफूड छोड़ पारंपरिक भोजन अपनाने पर दिया जोर
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कर्नाटक में अगस्त 24 को आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों से जंकफूड छोड़ भारतीय खानपान का पालन करने का अनुरोध किया है। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति ने कंपनियों द्वारा ब्रांडिंग और विज्ञापन किए जाने से जंकफूड की लोकप्रियता बढ़ने की बात कही है। उन्होंने देश के खान पान में पर्याप्त विविधता होने की जानकारी देते हुए पारंपरिक खानपान को अपनाने पर जोर दिया। यह कार्यक्रम योजना विभाग एवं गिवइंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया था।