
फोटो: Mid-Day
उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रियंका गांधी को किया गिरफ्तार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बार फिर लखनऊ ममें गिरफ़्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी आगरा जाकर अरुण वाल्मीकि के परिवार से मिलना चाहती थीं। अरुण वाल्मीकि की कथित तौर पर पुलिस हिरासत में मौत हुई थी। गिरफ्तार के बाद प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। इससे पहले लखीमपुर जाते समय भी प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था।