उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ेगी कांग्रेस
आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने मैदान में अकेले उतरने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के सामने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की बेहद कठिन चुनौती होगी। यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का अकेले उतरना एक चौंकाने वाला फैसला है। हालांकि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के अनुसार यह पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मिले फीडबैक के आधार पर लिया गया फैसला है।