उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर का निधन
आजमगढ़ की दीदारगंज सीट से विधायक और उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर का अक्टूबर 18 को निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से बीमार थे और लखनऊ के चंदन अस्पताल में उनका इलाज जारी था। बसपा से जुड़े सुखदेव राजभर ने अगस्त 2021 में ही सक्रिय राजनीति से इस्तीफा दिया था। 70 वर्षीय सुखदेव राजभर के निधन पर कई वरिष्ठ नेताओं ने ट्वीट कर दुख जताया है।