वैज्ञानिकों ने एक शोध में बताई इंसानों की अधिकतम संभावित उम्र
इंसानों की अधिकतम उम्र बताने के मामले में वैज्ञानिकों को एक बड़ी सफलता मिली है। शोध में पाया गया कि यदि सेहत ठीक और परस्थितियाँ मनुष्य के अनुकूल हों तो वो अधिकतम 150 वर्ष तक जीवित रह सकता है। नेचर कम्यूनिकेशन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक सिंगापुर के वैज्ञानिकों ने मनुष्य की अधिकतम उम्र पता करने के लिए डाइनेमिक ऑर्गेनिसम स्टेट इन्डिकेटर्स बनाए हैं। यह इडिकेटर्स किसी इंसान की अधिकतम उम्र बताने में सक्षम हैं।