विराट कोहली ने 1,019 दिनों के बाद बनाया अंतरराष्ट्रीय शतक, T20Is में पूरे किये 3,500 रन
विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 53 गेंदों में 100 रनों की पारी खेलकर 1,019 दिनों के बाद अपना अंतरराष्ट्रीय शतक बनाया। यह कोहली का 71वां शतक है। इसके अलावा विराट ने T20I में 3500 रन भी पूरे किये। कोहली ने एशिया कप 2022 में सुपर फोर मैच बनाम अफगानिस्तान में यह उपलब्धि हासिल की है। कोहली कप्तान रोहित शर्मा के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।