यूक्रेन फंसे भारतीयों की मदद के लिए MEA ने बनाया नया ट्विटर हैंडल @opganga
रूसी हमले के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए विदेश मंत्रालय ने फरवरी 27 को ऑपरेशन गंगा के तहत एक नया ट्विटर हैंडल @opganga बनाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इसके जरिए फंसे हुए छात्र और नागरिक मदद से जुड़ी जानकारी को साझा कर सकते हैं। इसके अलावा विदेश मंत्रालय ने पोलैंड, रोमानिया, हंगरी और स्लोवाक रिपब्लिक में कंट्रोल रूम बनाए हैं। ये नियंत्रण केंद्र 24x7 काम करेंगे।