यूनेस्को ने बंगाल की दुर्गा पूजा को दिया 'सांस्कृतिक विरासत' का दर्जा
दुर्गा पूजा को अब विश्व स्तर पर मान्यता मिल गई है। संयुक्त राष्ट्र संघ की सांस्कृतिक इकाई यूनेस्को ने पेरिस में आयोजित अंतर सरकारी समिति के 16वें सत्र के दौरान कोलकाता की दुर्गा पूजा को सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल कर लिया है। बंगाल सरकार ने यूनेस्को से दुर्गा पूजा को विरासत का दर्जा देने की अपील की थी, जिसे यूनेस्को ने मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी यूनेस्को ने ट्वीट कर दी है।