यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महिलाओं को लुभाने में जुटीं प्रियंका गांधी
आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अपनी पूरी तैयारी कर रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अक्टूबर 19 को प्रेस कांफ्रेंस की। इस प्रेस कांफ्रेंस के जरिए प्रियंका गांधी ने महिला वोटरों को लुभाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 40 प्रतिशत सीटों पर महिला उम्मीदवारों को उतारेगी। महियाओं को अपने पक्ष में करने के लिए उन्होंने 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा भी दिया।