Mercedes AMG EQs 53

फ़ोटो: The Economic Times

भारत में लॉन्च हुई 2.45 करोड़ की कीमत वाली Mercedes AMG EQS 53 इलेक्ट्रिक कार

कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज़ ने अपनी इलेक्ट्रिक कार Mercedes AMG EQS 53 भारत में लॉन्च कर दी है। यह मर्सिडीज़ की दूसरी इलेक्ट्रिक कार है व कंपनी ने इसे 2.45 करोड़ की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। वहीं, कार की खासियत की बात करें तो यह 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भाग सकती है और फुल चार्जिंग में लगभग 600 किमी तक का सफर तय कर सकती है।

शुक्र, 26 अगस्त 2022 - 05:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Mercedes, Mercedes AMG EQs 53, new launch, Electric Car

Courtesy: Punjab kesari

Bus

फोटो: Curly Tales

स्वदेशी तकनीक से निर्मित हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस का हुआ अनावरण

राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन पर जोर देते हुए अगस्त 21 को हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस का अनावरण किया गया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस बस का अनावरण किया है। इस बस की खासियत है कि ये पूर्ण रूप से स्वदेश निर्मित है, जिसका निर्माण KPIT पुणे द्वारा किया गया है। बता दें कि केंद्र सरकार ने नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने लिए लेह में पायलट आधार पर हाइड्रोजन से चलने वाली बसों का परिचालन शुरू  किया है।

रवि, 21 अगस्त 2022 - 08:40 PM / by रितिका

Tags: union minister jitendra singh, Jitendra Singh, PM Narendra Modi, Green Hydrogen

Courtesy: NDTV News

Maruti Suzuki

फोटो: India TV News

मारुति सुजुकी ने लॉन्च की नई ऑल्टो K10: जानें कीमत

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अगस्त 18 को ऑल्टो K10 का 2022 संस्करण लॉन्च किया। हैचबैक को 3.99 लाख रुपये - 5.83 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के प्राइस ब्रैकेट में लॉन्च किया गया है। नई दिल्ली में लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी के एमडी और सीईओ हिसाशी टेकुची ने कहा कि बिल्कुल-नई ऑल्टो के10 कंपनी के नेक्स्ट-जेनरेशन के-सीरीज 1-लीटर पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है और 24.9 किलोमीटर… read-more

शुक्र, 19 अगस्त 2022 - 02:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Maruti Suzuki, alto k10 2022, Launch, Price

Courtesy: ABP Live

Ola

फोटो: Gadiwale

ओला ने किया 500 किमी रेंज वाली पहली इलेक्ट्रिक कार का अनावरण, 2024 में आने के लिए तैयार

ओला के संस्थापक भाविश अग्रवाल ने अगस्त 15 को गियर शिफ्ट करते हुए एक घरेलू इलेक्ट्रिक कार का प्रदर्शन करके एक नए क्षेत्र में प्रवेश किया, जो 2024 तक देश में आएगी। कंपनी ने कहा कि कार 4W में सबसे उन्नत कंप्यूटरों में से एक, सहायक ड्राइविंग क्षमताओं, कीलेस और हैंडललेस दरवाजे सहित कई अन्य सुविधाओं से लैस होगी। ग्राहक Ola S1 को शुरुआती कीमत 99,999 में बुक करवा सकते हैं। बता दें कि यह ओला का… read-more

मंगल, 16 अगस्त 2022 - 05:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Ola, unveils, first electric car, Launch

Courtesy: Latestly News

Bike Rider

फोटो: Drivespark

अब हेलमेट पर कैमरा लगाने पर देना होगा जुर्माना, रद्द हो सकता है लाइसेंस

बाइक चलाते हुए हेलमेट पर कैमरा लगाकर वीडियो शूट करना अब संभव नहीं होगा। केरल में अब बाइक चलाते हुए वीडियो रिकॉर्ड करने पर जुर्माना देना पड़ेगा। राज्य के मोटर वाहन विभाग ने हेलमेट पर कैमरा लगाने पर चालान काटने का नियम लागू किया है। इसके तहत हेलमेट पर कैमरा लगा होने पर 1000 रुपये का चालान काटा जाएगा। बाइक राइडर का लाइसेंस भी तीन महीने के लिए रद्द किया जा सकता है।

बुध, 10 अगस्त 2022 - 12:30 PM / by रितिका

Tags: Helmet, traffic police, Transport Department, Bike Rider

Courtesy: TV9Hindi

Car

फोटो: Cartoq

उत्तर प्रदेश पुलिस ने 3.30 करोड़ कीमत की 31 कारें की बरामद, 6 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस ने 3.30 करोड़ कीमत की 31 कारें बरामद की हैं। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह शातिर पहले रेकी करते थे और उसके बाद कारों की डुप्लीकेट चाबी बनवा कर कार चुराते थे। वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य जेल में बंद हैं। वाहन गिरोह के सदस्यों की निशानदेही पर गोरा बाजार मैदान के पीछे से कारें बरामद की गई हैं। गिरोह में गाड़ियों के दस्तावेज एआररटीओ ऑफिस के कर्मचारियों से मिलीभगत करके बनाए जाते थे। 

गुरु, 04 अगस्त 2022 - 08:08 PM / by Pranjal Pandey

Tags: UP, Police, arrest, ACTION ON GST THIEVES

Courtesy: Amar ujala

Honda

फोटो: Bike Dekho

Honda ने Dio स्कूटर किया लॉन्च, 110 cc की दमदार इंजन से लैस

Honda ने BS6-कम्प्लायंट Honda Dio स्कूटर लॉन्च कर दिया। यह स्कूटर दो वेरियंट- स्टैंडर्ड और डीलक्स में उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमश: 59,990 रुपये और 63,340 रुपये है। नई होंडा डिओ में BS6 कम्प्लायंट 110cc इंजन दिया गया है। यही इंजन हाल में लॉन्च हुए ऐक्टिवा 6जी में भी है। डिओ का इंजन 8,000rpm पर 7.79hp का पावर और 5,250rpm पर 8.79Nm टॉर्क जेनरेट करता है। 

बुध, 03 अगस्त 2022 - 04:29 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Honda, BS6, Dio, Engine, Power

Courtesy: Jagran

Triumph

फोटो: Bike Dekho

ट्रायम्फ ने अपने बोनविले एडिशन के तहत नया T100 मॉडल किया लॉन्च

दोपहिया वाहन निर्माता ट्रायम्फ ने अपने बोनविले एडिशन के तहत नया T100 मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत भारत में 9.59 लाख रुपये रखी गई है और यह जबरदस्त 900cc इंजन के साथ आती है। ट्रायम्फ बोनविले T100 एक रेट्रो लुक वाली बाइक है, जिसमें गोल हेडलाइट, एक फ्लैट सीट, पीशूटर निकास और वायर-स्पोक व्हील्स दिया गया है। इसमें जेट ब्लैक पेंट में सिंगल-टोन फिनिश है जबकि अन्य को डुअल-टोन कलर स्कीम मिलती है।

मंगल, 02 अगस्त 2022 - 09:19 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Triumph, Bonville, Engine, Headlight

Courtesy: Amar ujala

Hero

फोटो: HT Auto

हीरो इलेक्ट्रिक ने दोपहिया बाजार में किया पहला स्थान किया हासिल

हीरो इलेक्ट्रिक ने दोपहिया बाजार में टॉप पोजिशन फिर से हासिल कर ली है। हीरो इलेक्ट्रिक ने जून में बेचे गए 6,504 इलेक्ट्रिक स्कूटरों की तुलना में जुलाई में 8,786 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री की। और इसके साथ ही महीने-दर-महीने 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। वाहन निर्माता की साल-दर-साल बिक्री में पिछले महीने 108 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। दूसरी ओर Ola Electric, Revolt और Ather Energy ने महीने-दर-महीने बिक्री में गिरावट दर्ज की है।

मंगल, 02 अगस्त 2022 - 06:11 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Hero Electric, REVOLT, Ola, Ather

Courtesy: Amar ujala

Scorpio N

फोटो: TOI

नई जनरेशन स्कॉर्पियो एन की बुकिंग शुरू, 30 मिनट में ही 1 लाख बुकिंग्स हासिल

महिंद्रा ने जुलाई 30, 2022 से नई जनरेशन स्कॉर्पियो एन की बुकिंग शुरू कर दी है और इस SUV की वापसी जोरदार हुई है।  सिर्फ 1 मिनट में ही पहली 25,000 बुकिंग्स हासिल कर ली हैं, वहीं 30 मिनट तक पहुंचते ये आंकड़ा 1 लाख बुकिंग के पार पहुंच गया। पहले 25,000 ग्राहकों को ये SUV इंट्रोडक्टरी कीमत पर मिली है। आनंद महिंद्रा भी बुकिंग के इस आंकड़े को देखकर खुश नजर आए।

शनि, 30 जुलाई 2022 - 09:32 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Mahindra, New, Scorpio, N, booking

Courtesy: Hindustan