Acidity

फ़ोटो: Healthsite

एसिडिटी की समस्या को कुछ घरेलू उपायों के द्वारा कर सकते हैं दूर

एसिडिटी कोई नई बीमारी नहीं है, लेकिन आधुनिक जीवन शैली के बुरे प्रभाव के कारण इसके खतरे का स्तर बढ़ता जा रहा है। आमतौर पर खट्टी डकार आना, पेट फूलना, सीने और पेट में जलन एसिडिटी के लक्षण माने गए हैं। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय बताएंगे जिनकों अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। सौंफ का पानी पीने से एसिडिटी  की परेशानी कम होती है। साथ ही तरबूज का पानी पीने से, इलायची चबाने से, छाछ के साथ काली मिर्च लाभदायक है।

मंगल, 14 जून 2022 - 09:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: acidity, Health, gas, Reflux, watermelon

Courtesy: Zee News

Green Tea

फोटो: Good Housekeeping

सेहत को नुक्सान पहुंचा सकता है अधिक मात्रा में ग्रीन टी का सेवन

ग्रीन टी में टैनिन नामक तत्व मौजूद होता है। अधिक मात्रा में ग्रीन टी का सेवन करने से पेट में जलन, गैस, एसिडिटी, कब्ज की समस्या हो सकती है। अगर आप दिन में दो या तीन कप से अधिक ग्रीन टी का सेवन करते हैं तो इससे आपको माइग्रेन की समस्या हो सकती है। नियमित रूप से दिन में 6 कप ग्रीन टी पीने से शरीर में खून की कमी हो सकती है। 

गुरु, 10 मार्च 2022 - 05:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: green tea, stomach problem, acidity

Courtesy: Newstrack

Side Effects Of Onions

फोटो: Shop Kom

अधिक मात्रा में प्याज का सेवन करने से हो सकता है सेहत को नुकसान

अधिक मात्रा में प्याज का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। प्याज में फ्रुक्टोस की अधिक मात्रा पायी जाती है जो खाने को पचाने में रुकावट पैदा करती है। प्याज में पोटैशियम की भरपूर मात्रा मौजूद होती है जो कार्डियोलिवर सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे सीने में जलन की समस्या होने लगती है। गर्भवती महिलाओं को अधिक मात्रा में प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे खट्टी डकार, सीने में जलन जैसी समस्या हो सकती है।

गुरु, 03 मार्च 2022 - 08:05 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Onions, side effects, acidity

Courtesy: Newstrack

Gulkand

फोटो: Wikimedia

गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए अवश्य करें गुलकंद का सेवन

गुलकंद बनाने के लिए एक कांच की बोतल में देसी गुलाब,मिश्री और इलायची पाउडर मिलाकर बंद करके कुछ दिनों तक धूप में रख दें। इसे हर एक-दो दिन पर अच्छे से मिलाएं। कुछ दिनों के बाद यह जैम की तरह दिखने लगेगा। गुलकंद खाने से पेट की जलन, एसिडिटी, सूजन और कब्ज़ जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। गर्मियों के मौसम में गुलकंद खाने से अधिक पसीना आने की समस्या से बचाव होता है। नियमित रूप से गुलकंद खाने से मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं।

गुरु, 01 अप्रैल 2021 - 02:59 PM / by सपना सिन्हा

Tags: GULKAND, acidity, CONSTIPATION

Courtesy: Panjab Kesari

Desi ghee

फोटो: Two Sleevers.com

एसिडिटी और कब्ज़ की समस्या को दूर करने के लिए अपनाएं यह नुस्खा

आज के समय में ज्यादातर लोग एसिडिटी और कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। आज हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताने जा रहे हैं जिसके इस्तेमाल से आपकी एसिडिटी और कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी। एसिडिटी और कब्ज़ की समस्या को दूर करने के लिए नियमित रूप से सुबह उठने के बाद खाली पेट एक चम्मच घी का सेवन करें। आप चाहें तो घी को एक ग्लास गर्म पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं। दूध के साथ एक चम्मच घी का सेवन करने से एसिडिटी और कब्ज की समस्या से आराम मिलता है।

शनि, 27 मार्च 2021 - 10:49 AM / by सपना सिन्हा

Tags: acidity, consipation, ghee

Courtesy: panjab kesari

cumin seeds

फोटो: JANSATTA

सेहत के लिए फायदेमंद होता है जीरा

जीरा खाने के स्वाद और सुगंध को बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। जीरे का सेवन करने से स्मरण शक्ति तेज होती है, साथ ही शरीर में खून की कमी दूर हो जाती है। जीरा पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाकर एसिडिटी की समस्या से छुटकारा दिलाता है। शरीर की चर्बी को घटाने के लिए दो बड़े चम्मच जीरे को एक गिलास पानी में डालकर रात भर के लिए रख दें। सुबह इसे उबालकर चाय की तरह सेवन करें।

गुरु, 24 दिसम्बर 2020 - 02:23 PM / by सपना सिन्हा

Tags: cumin seeds, blood dificinecy, acidity, hair

Courtesy: PATRIKA NEWS