Actor Siddharth comments Saina Nehwal

फोटो: Jago Bharat

साउथ फिल्म एक्टर सिद्धार्थ ने साइना नेहवाल पर किया आपत्तिजनक कमेंट, अब हो रहे हैं ट्रोल

साउथ एक्टर सिद्धार्थ बेडमिंटन साइना नेहवाल पर आपत्तिजनक कॉमेंट कर विवाद में फंस गए हैं। दरअसल साइना नेहवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर एक ट्वीट किया था। साइना के इसी ट्वीट का जवाब देते हुए सिद्धार्थ ने अपने ट्वीट में लिखा, 'दुनिया की *&%* चैंपियन..। उनके इस ट्वीट के बाद काफी आलोचना हो रही है। सिद्धार्थ की साइना नेहवाल को लेकर ऐसी बेहूदा बात कहने से यूजर्स… read-more

सोम, 10 जनवरी 2022 - 06:20 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Actor, trolled, commented, badminton player, Social Media

Courtesy: Zee News

Poonam Pandey and Sam Bombay

फोटो: Hindusan Times

पति द्वारा मारपीट करने पर अस्पताल में भर्ती हुई एक्ट्रेस पूनम पांडे

बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडे ने अपने पति सैम बॉम्बे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद सैम को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पूनम ने सैम के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सैम के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस को शिकायत करने के बाद पूनम पांडे भी अस्पताल में एडमिट हुई। उनके सिर, आंखों और चेहरे पर भी चोट लगने की खबर है।

मंगल, 09 नवंबर 2021 - 05:15 PM / by रितिका

Tags: Poonam Pandey, Actor, Sam Bombay

Courtesy: Aajtak News

Manoj bajpai

फोटो: NDTV

मनोज बाजपेयी के पिता राधाकांत बाजपेयी का निधन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी के पिता राधाकांत बाजपेयी का 83 साल की उम्र में अक्टूबर 3 को निधन हो गया। मनोज के पिता काफी समय से बीमार चल रहे थे। पिछले महीने ज़्यादा तबीयत बिगड़ने से उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, पिछले हफ्ते ही उन्हे अस्पताल से छुट्टी मिली थी। मनोज के पिता की मृत्यु की जानकारी निर्देशक अविनाश दास ने ट्वीट कर दी।

रवि, 03 अक्टूबर 2021 - 01:50 PM / by अजहर फारूक

Tags: Manoj Bajpayee, Actor, Bollywood, Death

Courtesy: Amar Ujala news

Prakash Raj

फोटो: The Siasat Daily

जानिए, अभिनेता प्रकाश राज ने पत्नी संग क्यों की दोबारा शादी!

अभिनेता प्रकाश राज ने अगस्त 24 को अपनी 11 वीं शादी की सालगिरह पर पत्नी पोनी वर्मा संग दोबारा शादी की है। ऐक्टर ने दोबारा शादी करने की जानकारी टि्वटर पर पोस्ट शेयर कर दी है। पोस्ट में लिखे कैप्शन में ऐक्टर ने अपने बेटे द्वारा शादी देखने की इच्छा को अपनी दोबारा शादी करने की वजह बताई है। इसके बाद से वह सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

बुध, 25 अगस्त 2021 - 06:10 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Actor, prakash raj, Marriage anniversary, Social Media

Courtesy: India TV

Actor pearlvpuri got the bail

फ़ोटो: Times of India

एक्टर पर्ल वी पुरी रैप को केस में मिली ज़मानत, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द

नाबालिग लड़की से रैप के मामले में अभिनेता पर्ल वी पुरी को ज़मानत मिल गई है। जिसके बाद अभिनेता ने एक पोस्ट लिखा कि मुझे रातों-रात एक अपराधी की तरह महसूस कराया गया। यह सब मेरी माँ के कैंसर के इलाज के बीच हुआ है। इस सबने सुरक्षा की भावना को चकनाचूर कर दिया है। जिससे मैं असहाय महसूस कर रहा हूं। अभी भी एक दम सुन्न हूँ,लेकिन मुझे लगा कि यह मेरे दोस्तों,प्रशंसकों और शुभचिंतकों तक पहुंचाने का समय है।

सोम, 28 जून 2021 - 05:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: Pearl V Puri, rape charges, Actor, Ekta Kapoor

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Chnadrashekhar

फोटो: DNA INDIA

टीवी शो रामायण के एक्टर चंद्रशेखर का हुआ निधन

बॉलीवुड के एक्टर चंद्रशेखर का निधन हो गया है। उन्होंने टीवी शो रामायण में आर्य सुमंत का किरदार निभाया था। चंद्रशेखर का निधन जून 16 को हुआ। चंद्रशेखर के बेटे अशोक ने बताया, "पिता जी नींद में ही चल बसे। उन्हें स्वास्थ से संबंधित कोई परेशानी नहीं थी "। उन्होंने एक्टिंग के साथ कई फिल्मों को प्रोड्यूस औऱ डायरेक्ट भी किया। उनकी 1994 में आई सुपरहिट फिल्म चा चा चा काफी पसंद की गई थी। 

बुध, 16 जून 2021 - 02:42 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Ramayana, Actor, Demise, Film Director

Courtesy: TV9 BHARATVARSH

Tamil actor died

फोटो: Times Of India

तमिल एक्टर मारन का हुआ कोरोना से निधन

तमिल एक्टर मारन का कोरोना संक्रमित होने के बाद निधन हो गया। दो दिन पहले मारन को चेंगलपट्टू के सरकारी अस्पताल मे भर्ती किया गया था। उन्होंने मई 12 को अस्पताल में ही अंतिम सांस ली थी। डिशूम, थल्यानगरम और बॉस अंगिरा भास्करन जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के कारण उन्होंने खूब वाह-वाही बटोरी थी। बहुत जल्द उनकी फिल्म रिलीज होने वाली है। उनकी मृत्यु की खबर सुनकर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

गुरु, 13 मई 2021 - 09:25 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Demise, Actor, Tollywood, Superstars

Courtesy: Amarujala News

Lalit Bahl

फोटो: Samacharnama

फिल्म 'जजमेंटल है क्या' फेम एक्टर ललित बहल का कोरोना से निधन

जाने माने अभिनेता और निर्माता ललित बहल का कोरोना के कारण निधन हो गया है। 71 वर्षीय अभिनेता के पिछले सप्ताह कोविड-19 से पीड़ित होने की पुष्टि हुई थी और उनका अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहाँ उन्होंने अप्रैल 23 को अपनी अंतिम सांस ली। उनके बेटे कनु बहल ने यह जानकारी दी। ललित ने टीवी शो 'अफसाने' से अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने 'जजमेंटल है क्या, 'तितली' और 'मुक्ति भवन' जैसी फिल्मों में काम किया था।

शनि, 24 अप्रैल 2021 - 07:56 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Bollywood, veteran, Actor, Lalit Bahl, Dead, Coronavirus

Courtesy: Dainik Bhaskar

manoj tiwari

फोटो: india tv news

बीजेपी सासंद मनोज तिवारी के घर दी एक नन्हे मेहमान ने दस्तक

पूर्व दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष और उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी के घर पर एक नन्हे से मेहमान ने दस्तक दी है। मनोज तिवारी ने एक ट्वीट के द्वारा लोगों के साथ अपने पिता बनने की जानकारी को साझा किया। मनोज तिवारी की पत्नी ने एक प्यारी से बेटी को जन्म दिया है। मनोज तिवारी ने अपनी बेटी को गोद में लिए हुए एक तस्वीर को शेयर करके ट्वीट किया, ''मेरे घर आयी एक नन्ही परी... I am blessed with a baby girl... जय जगदंबे.. ''

गुरु, 31 दिसम्बर 2020 - 01:43 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Manoj Tiwari, Daughter, Actor

Courtesy: ABP LIVE