Delhi police

फ़ोटो: Republic world

24 साल से पुलिस कर रही थी तलाश, अब हाथ आया पाकिस्तानी जासूस

अगस्त 17 की सुबह पुलिस ने दक्षिण पश्चिम दिल्ली के संजय कॉलोनी से भाग चांद नमक पाकिस्तानी हिंदू जासूस को गिरफ्तार किया है। भाग चंद बीते 24 सालों से भारत में रहकर जासूसी कर रहा था और पुलिस की उसे लम्बे समय से तलाश की। लेबर सुपरवाइजर के रूप में काम कर रहे जासूस की मां और पत्नी को इस बात पर विश्वास ही नहीं हुआ की भाग चंद ऐसी कोई हरकत कर सकता है।

शनि, 20 अगस्त 2022 - 09:01 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Delhi Police, Pakistani Spy, hindu culprit, arrest

Courtesy: Live hindustan

Car

फोटो: Cartoq

उत्तर प्रदेश पुलिस ने 3.30 करोड़ कीमत की 31 कारें की बरामद, 6 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस ने 3.30 करोड़ कीमत की 31 कारें बरामद की हैं। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह शातिर पहले रेकी करते थे और उसके बाद कारों की डुप्लीकेट चाबी बनवा कर कार चुराते थे। वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य जेल में बंद हैं। वाहन गिरोह के सदस्यों की निशानदेही पर गोरा बाजार मैदान के पीछे से कारें बरामद की गई हैं। गिरोह में गाड़ियों के दस्तावेज एआररटीओ ऑफिस के कर्मचारियों से मिलीभगत करके बनाए जाते थे। 

गुरु, 04 अगस्त 2022 - 08:08 PM / by Pranjal Pandey

Tags: UP, Police, arrest, ACTION ON GST THIEVES

Courtesy: Amar ujala

Vijay Babu

फ़ोटो: TOI

मलयालम एक्टर और प्रोड्यूसर विजय बाबू को यौन उत्पीड़न के मामले में किया गिरफ्तार

मलयालम एक्टर और प्रोड्यूसर विजय बाबू को यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। एक्टर को एर्नाकुलम दक्षिण पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर अप्रैल, 2022 में एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था। बता दें कि विजय बाबू के खिलाफ जब केस दर्ज हुआ था तो वह दुबई फरार हो गए थे। जून में जाकर वह भारत लौटे हैं।

सोम, 27 जून 2022 - 03:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Malylam, Actor, Vijay Babu, Police, arrest

Courtesy: Hindustan

Liqour

फ़ोटो: Hindustan Times

दिल्ली में शराब की दुकान खोलने का विरोध कर रही महिलाओं और दुकान के कर्मचारियों के बीच झड़प

दक्षिण दिल्ली के तिगड़ी इलाके में शराब की दुकान खोलने का विरोध कर रही महिलाओं और दुकान के कर्मचारियों के बीच झड़प होने के बाद दस महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। बता दें ठेके पर मौजूद महिला बाउंसरों से महिलाओं की झड़प के बाद मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन उत्तेजित महिलाओं ने एक हवलदार के साथ भी न केवल हाथापाई की, बल्कि उसकी वर्दी फाड़ दी।

रवि, 26 जून 2022 - 07:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: south delhi, Women, Liquor, protest, arrest

Courtesy: Amar ujala

Brown Sugar

फ़ोटो: Orisa Post

ओडिशा एसटीएफ ने खोरधा में छापेमारी के दौरान 1.20 करोड़ रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर की जब्त, चार गिरफ्तार

ओडिशा एसटीएफ ने खोरधा में छापेमारी के दौरान 1.20 करोड़ रुपये मूल्य की 1 किलोग्राम से अधिक ब्राउन शुगर जब्त की और अवैध व्यापार में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया। एसटीएफ के अनुसार, नशीली दवाओं के खिलाफ उनका विशेष अभियान जारी है। STF द्वारा 2020 से, 55 किलोग्राम से अधिक ब्राउन शुगर / हेरोइन, 202 ग्राम कोकीन और 111 क्विंटल से अधिक गांजा / मारिजुआना, 750 ग्राम अफीम जब्त की जा चुकी है। 

रवि, 26 जून 2022 - 06:50 PM / by Pranjal Pandey

Tags: orrisa, stf, brown sugar, arrest, Police

Courtesy: Jagran

Buldozer

फ़ोटो: Zee News

प्रयागराज पुलिस ने 40 और उपद्रवियों का पोस्टर जारी, होगी कुर्की की कार्रवाई

प्रयागराज पुलिस ने बवाल करने वाले उपद्रवियों का पोस्टर जारी कर दिया है। इन उपद्रवियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी हो सके। एसएसपी के मुताबिक गिरफ्तारी न होने पर कोर्ट से वारंट लेकर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी अजय कुमार ने कहा कि वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और नामजदगी के आधार पर 40 और आरोपियों की पहचान की गई है। इन आरोपियों के पोस्टर भी तैयार कर लिए गए हैं।

बुध, 15 जून 2022 - 04:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Prayagraj Police, cctv, poster, arrest

Courtesy: Hindustan

Protest

फोटो: The Indian Express

यूपी पुलिस ने हिंसा मामले में गिरफ्तार किए 333 लोग

पैगंबर मोहम्मद विवाद मामले में जुमे की नमाज के बाद हुए प्रदर्शन और हिंसा के मामले में यूपी पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने अबतक 333 लोगों को गिरफ्तर किया है। राज्य भर में कुल 13 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने जून 10 को दुकारों को पबंद कर दिया था। इस दौरान कई शहरों में पथराव की घटना भी हुई थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर ये कार्रवाई की जा रही है।

मंगल, 14 जून 2022 - 01:40 PM / by रितिका

Tags: Prophet Muhammad, Muhammad, Nupur Sharma, arrest

Courtesy: ABP Live

Sidhu musewala shooter

फोटो: ABP News

सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले शूटर संतोष जाधव को पुलिस ने पकड़ा

महाराष्ट्र के पुणे पुलिस ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोप में शूटर संतोष जाधव और उसके सहयोगी को हिरासत में लिया है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में ये अहम गिरफ्तारी मानी जा रही है। पुलिस के मुताबिक जाधव बीते एक साल से फरार चल रहा था। उसके अलावा सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नागनाथ सूर्यवंशी का नाम भी सामने आया है। जाधव की तलाश के लिए पुलिस ने कई टीमों को राजस्थान और गुजरात भेजा था।

सोम, 13 जून 2022 - 01:00 PM / by रितिका

Tags: Sidhu Moose Wala, sidhu musewala, pune police, arrest

Courtesy: AajTak News

Stone pelting

फ़ोटो: Abp news

यूपी में पैगंबर विवाद को लेकर हंगामें में पुलिस ने देवबंद से 21 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार

पैगंबर मोहम्मद पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से निलंबित की जा चुकीं नूपुर शर्मा के बयान को लेकर बवाल बढ़ता ही जा रहा है। यूपी के कई शहरों में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद विरोध-प्रदर्शन हुआ। नमाजियों ने जमकर प्रदर्शन किया और नूपुर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की। सबकी एक ही मांग है कि नूपुर को गिरफ्तार किया जाए। सहारनपुर के देवबंद में पुलिस ने 21 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा हाथरस में 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

शुक्र, 10 जून 2022 - 07:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Prophet, Deoband, SAHARANPUR, arrest

Courtesy: Hindustan

Sidhu moosewala

फोटो: The Indian Express

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में हुई तीसरी गिरफ्तारी

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस ने हरियाणा के फतेहाबाद गांव से जून पांच को तीसरे आरोपी देवेंद्र उर्फ काला को गिरफ्तार किया है। पुलिस पवन और नसीब को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस जांच में सामने आया था कि काला ने मूसेवाला की हत्या करने वाले संभावित हत्यारों को अपने घर पर ठहराया था। पुलिस का काला को गिरफ्तार करना बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

सोम, 06 जून 2022 - 10:30 AM / by रितिका

Tags: Sidhu Moose Wala, sidhu musewala, arrest, arrested

Courtesy: NDTV News