Dimitri Muratov

फ़ोटो: Reuters

रूस के पत्रकार दिमित्रि मुरातोव ने किया अपने नोबेल पुरस्कार की नीलामी का फैसला, युध्द से विस्थापित बच्चों की करेंगे मदद

रूस के पत्रकार दिमित्रि मुरातोव ने शांति के लिए मिले अपने नोबेल पुरस्कार की  नीलामी का फैसला किया गया। मुरातोव नीलामी से मिलने वाली धनराशि यूक्रेन में युद्ध से विस्थापित हुए बच्चों की मदद के लिए सीधे यूनीसेफ को देंगे। नीलाम होने वाला नोबेल पदक 23 कैरेट सोने से निर्मित और 175 ग्राम वजन का है। नीलामी से मिली धनराशि संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ को मिलेगी। यह प्रतिष्ठित संस्था धनराशि को यूक्रेनी बच्चों के कल्याण के लिए खर्च करेगी।

मंगल, 21 जून 2022 - 05:17 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Russia, UNICEF, Auction, Nobel, Ukraine

Courtesy: Jagran

BR Chopra

फोटो: India TV News

मशहूर प्रोड्यूसर बीआर चोपड़ा का फैमिली बंगला बिका

वर्ष 2008 में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस लेने वाले बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर बीआर चोपड़ा का जुहू स्थित बंगला बिक गया है। इस बंगले को 183 करोड़ रुपये की कीमत पर बेचा गया है। कुल 25 हजार स्क्वायर फीट में बने इस बंगले को के रहेजा कॉर्प ने 182.76 करोड़ रुपये में खरीदा है। बंगले की स्टांप ड्यूटी में 11 करोड़ रुपये भी लगेंगे। माना जा रहा है कि बंगले की जगह रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट बनाया जाएगा।

शुक्र, 17 जून 2022 - 01:40 PM / by रितिका

Tags: br chopra, Bollywood, Auction, bunglow auction

Courtesy: AajTak News

5G spectrum

फोटो: Awaz Live

भारत में जल्द आ रहा है 5जी: मोदी सरकार ने स्पेक्ट्रम नीलामी के प्रस्ताव को दी मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जून 15 को 5जी दूरसंचार सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। विज्ञप्ति के मुताबिक, "प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दूरसंचार विभाग के स्पेक्ट्रम नीलामी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है जिसके माध्यम से सफल बोलीदाताओं को जनता और उद्यमों को 5जी सेवाएं प्रदान करने के लिए स्पेक्ट्रम सौंपा जाएगा।" 20 साल की वैधता के साथ… read-more

गुरु, 16 जून 2022 - 10:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: 5G spectrum, Auction, Union cabinet, PM Modi

Courtesy: Live Hindustan

ipl media rights auction

फोटो: AajTak News

इंडियन प्रीमियर लीग के टीवी और डिजिटल राइट्स 43 हजार करोड़ में बिके

इंडियन प्रीमियर लीग के टीवी और डिजिटल राइट्स की बोली जून 13 को भी लगाई गई है। अबतक इसके राइट्स 43 हजार करोड़ रुपये में बिक चुके हैं। नीलामी की दौड़ में सात कंपनियां शामिल थी। अबतक टीवी और डिजिटल राइट्स के लिए 43 हजार करोड़ रुपये की बोली लगाई जा चुकी है। इसकी बोलियां लगना जून 13 को भी जारी है। संभावना है कि बोली 50 हजार करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करे।

सोम, 13 जून 2022 - 02:15 PM / by रितिका

Tags: IPL, cricket ipl, TATA IPL 2022, Auction

Courtesy: news18

Worlds Largest White Diamond Rock Goes Auction

फोटो: The Financial Express

दुनिया का सबसे बड़ा सफेद हीरा 'द रॉक' नीलामी के लिए तैयार

दुनिया के सबसे बड़े सफेद हीरे 'द रॉक' की अगले हफ्ते जिनेवा में नीलामी होगी। यह नीलाम होने वाला अब तक का सबसे बड़ा सफेद हीरा है।  रॉयटर्स ने बताया, यह क्रिस्टी की बिक्री का एक हिस्सा होगा जिसमें 200 कैरेट से अधिक वजन वाले दो पत्थर होंगे। इस पत्थर के 30 मिलियन डॉलर तक के मूल्य में बिकने की उम्मीद है। 'द रॉक, 228.31 कैरेट, गोल आकार का पत्थर है और नीलामी में बेचे जाने वाले सबसे दुर्लभ रत्नों में से एक है।

शनि, 07 मई 2022 - 02:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: The Rock, worlds largest white diamond, Auction

snowdrop

फोटो: Crocus

निलामी के दौरान रिकॉर्ड दाम में बिका ये फूल

ब्रिटेन स्थित कैंब्रिजशायर के कॉटनहैम में एक व्यक्ति ने ऑनलाइन निलामी में "गोल्डन फ्लीस" नामक स्नोड्रॉप बल्ब खरीदा है, जिसके लिए उसने लगभग एक लाख 88 हजार रुपये खर्च किए है। ये खास स्नोड्रप बल्ब 18 सालों में विकसित हुआ है, जो अन्य फूलों से काफी अलग है। इस फूल को जो शरमन ने बनाया। इस फूल को सुरक्षित रखना बेहद कठिन है। बता दें कि स्नोड्रॉप 12 मासी पौधा है जो समय के साथ फैलता जाता है।
 

मंगल, 22 फ़रवरी 2022 - 06:20 PM / by रितिका

Tags: flower, Auction, snow drop

Courtesy: Zee News

IPL Auction

फोटो: The Quint

आईपीएल 2022 के लिए ऑक्शन जारी, खिलाड़ियों पर जमकर बरसा पैसा

आईपीएल 2022 में ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़, दीपक चाहर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ में, निकोलस पूरन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10.75 करोड़, शार्दुल ठाकुर को दिल्ली कैपिटल्स ने 10.75 करोड़, श्रीलंकन स्पिनर वानिंदु हसारंगा को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10.75 करोड़, फास्ट बॉलर लॉकी फर्ग्युसन को गुजरात टाइटन्स ने 10 करोड़, प्रसिद्ध कृष्णा को राजस्थान रॉयल्स ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा है। ये सभी अबतक के महंगे खिलाड़ी है।

शनि, 12 फ़रवरी 2022 - 07:50 PM / by रितिका

Tags: IPL, IPL 2022, Auction

Courtesy: AajTak News

Ipl 2022

फोटो: Cricket Addictor

आईपीएल 2022 में नहीं दिखेंगे स्टार खिलाड़ी, 1214 खिलाड़ियों ने कराया ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए 19 देशों के 1214 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 896 भारत और 318 विदेशी खिलाड़ी हैं। हालांकि इन खिलाड़ियों में कुछ स्टार खिलाड़ियों के नाम शामिल नहीं हैं। इनमें क्रिस गेल, मिचेल स्टार्क, जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स का नाम है। पहली बार भूटान के किसी खिलाड़ी ने ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। ऑक्शन में एक टीम अपने साथ अधिकतम 25 और कम से कम 18 खिलाड़ी जोड़ सकती है।

रवि, 23 जनवरी 2022 - 02:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: IPL 2022, India, Auction, Chris Gayle

Courtesy: Amar Ujala

Black Spiderman

फोटो: News 18 Hindi

स्पाइडर मैन कॉमिक बुक का एक पेज 33.6 लाख डॉलर में हुआ निलाम

सुपरहीरो स्पाइडर मैन की कॉमिक बुक का एक पेज 33.6 लाख डॉलर में निलाम हुआ है। ये कॉमिक बुक वर्ष 1984 में रिलीज हुई थी। ये पेज मार्वल कॉमिक्स "सीक्रेट वॉर्स नंबर 8" का पेज 25 है, जिसपर माइक जैक की कलाकृति बनी हुई है। ये पहला कॉमिक बुक है जिसमें स्पाइडर मैन काले सूट में दिखा था। काले सूट वाले स्पाइडर मैन को बाद में वनेम के रोल में पेश किया गया था।

शुक्र, 14 जनवरी 2022 - 01:20 PM / by रितिका

Tags: Spider-Man, comic book, Auction

Courtesy: Navbharat

Amitabh bachchan

फोटो: Biography.com

नीलामी के पहले दिन 520,000 अमेरिकी डॉलर पहुंचा अमिताभ बच्चन का एनएफटी संग्रह

मेगास्टार अमिताभ बच्चन के 'मधुशाला' के एनएफटी संग्रह, ऑटोग्राफ किए गए पोस्टर और संग्रहणीय, को बियॉन्डलाइफ.क्लब द्वारा आयोजित नीलामी के पहले दिन 520,000 अमरीकी डालर (लगभग 3.8 करोड़ रुपये) की बोलियाँ मिली हैं। अगस्त में, रिती एंटरटेनमेंट और GuardianLink.io के बीच एक उद्यम, बियॉन्डलाइफ.क्लब ने घोषणा की थी कि बच्चन मंच पर अपना एनएफटी (अपूरणीय टोकन) संग्रह शुरू करेंगे। इन्वेस्टर्स इस कलेक्शन को लेकर बेहद उत्साहित नज़र आ रहे है।  

बुध, 03 नवंबर 2021 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Amitabh Bachchan, nft collections, Auction

Courtesy: ABP Live