आईपीएल 2022 में नहीं दिखेंगे स्टार खिलाड़ी, 1214 खिलाड़ियों ने कराया ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन
आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए 19 देशों के 1214 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 896 भारत और 318 विदेशी खिलाड़ी हैं। हालांकि इन खिलाड़ियों में कुछ स्टार खिलाड़ियों के नाम शामिल नहीं हैं। इनमें क्रिस गेल, मिचेल स्टार्क, जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स का नाम है। पहली बार भूटान के किसी खिलाड़ी ने ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। ऑक्शन में एक टीम अपने साथ अधिकतम 25 और कम से कम 18 खिलाड़ी जोड़ सकती है।