मछुआरों को मिली तेलिया भोला मछ्ली की कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
पश्चिम बंगाल के पांच मछुआरों ने तेलिया भोला नाम की एक विशालकाय मछली पकड़ी है। इसकी लंबाई करीब 7 फीट और वजन 78.4 किलोग्राम है। जब इस मछ्ली को कैनिंग बाजार में नीलामी के लिए ले जाया गया तो इसे कोलकाता की एक मछली ट्रेडिंग कंपनी केएमपी ने 36,53,605 रुपये की बड़ी रकम देकर खरीदा। इसकी कीमत को लेकर मछुआरों ने बताया कि मछली के पेट में कुछ मूल्यवान संसाधन होते हैं, जो कई सारी दवाएं बनाने के काम मे आता है।
Tags: Fishermen, Fish, Auction, telia bhola
Courtesy: Zee News
आईपीएल में लखनऊ और अहमदाबाद टीमों को मिली एंट्री
आईपीएल में दो नई टीमों की एंट्री हो चुकी है। इन दो नई टीमों के नाम लखनऊ और अहमदाबाद शहर के ऊपर रखे जाएंगे। लखनऊ की टीम को RPSG ग्रुप ने 7090 करोड़ और अहमदाबाद की टीम को CVC कैपिटल्स ग्रुप ने 5600 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीदा है। इन दो टीमो के साथ आईपीएल में अब अगले सीज़न के लिए 10 टीमें आपस मे भिड़ेंगी। इससे पहले साल 2011 के आईपीएल में 10 टीमें खेली थी।
Tags: IPL, Lucknow, Ahmedabad, Auction
Courtesy: Zee News
टाटा ग्रुप ने अक्टूबर 8 को 18000 करोड़ रुपये में खरीदा एयर इंडिया
भारत की सबसे पुरानी हवाई सर्विस एयर इंडिया को अक्टूबर 8 को टाटा ग्रुप ने 18000 करोड़ की भारी रकम देकर खरीद लिया है। इसका एलान मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस के डिपार्टमेंट दीपम ने किया। इस एलान के बाद टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा ने ट्वीट कर खुशी ज़ाहिर की है। उन्होंने लिखा कि वेलकम बैक एयर इंडिया। इसके साथ ही कहा कि एयर इंडिया को नए सिरे से खड़ा करने में बहुत मेहनत लगेगी।
Tags: Tata Sons, Ratan Tata, Air India, Auction
Courtesy: Dainik Bhaskar
मध्यप्रदेश में ज़मीन की खुदाई के दौरान किसान को मिला 6.47 कैरेट का हीरा
मध्यप्रदेश के पन्ना ज़िले में किसान को खुदाई करते वक़्त 6.47 कैरेट का हीरा हाथ लगा है। बीते 2 साल में इस किसान को 6 हीरे मिल चुके हैं। जिले के प्रभारी हीरा अधिकारी ने बताया कि इस हीरे को आगामी नीलामी में बिक्री के लिए रखा जाएगा और कीमत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार तय की जाएगी। इसके बाद हीरा मिलने वाले किसान ने कहा कि इससे मिलने वाली राशि को वो अपने चार साथियों के साथ बांटेगा।
Tags: Diamond, Madhya Pradesh, Farmers, Auction
Courtesy: NDTV news
जापान: दुनिया का सबसे महंगा आम है 'ताईयो नो तामागो'
जापान का ताईयो नो तामागो नाम का आम दुनिया का सबसे महंगा आम माना जाता है। यह आम दुकानों पर नहीं बल्कि नीलामी के बाद सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को मिलता है। 2017 में दो आमों को 2 लाख 72 हजार रुपए में बेचा गया था। यह आम स्वाद में बेहद मीठा होता है और इसमें अनानास और नारियल का भी हल्का स्वाद होता है। भारत में मध्यप्रदेश के जबलपुर के एक किसान ने भी इन आमों को उगाया है।
Tags: Mangoes, Japan, Auction, Fruits
Courtesy: News18
मशहूर वैज्ञानिक आइजक न्यूटन के लिखे 334 वर्ष पुराने लेख की होगी नीलामी
महान मशहूर वैज्ञानिक आइजक न्यूटन के लिखे लेखों की जल्द ही लंदन में नीलामी होने जा रही है। नीलामीकर्ता क्रिसटीज के मुताबिक इन पन्नों पर आइजक न्यूटन ने ‘प्रिंसिपिया’ पर किए अपने कार्यों को लिखा है। आइजक न्यूटन द्वारा लिखा यह लेख 334 वर्ष पुराना है। लंदन में क्रिसटीज के किताबों और हस्तलिखित दस्तावेजों के प्रमुख थाँमस वेनिंग कहते हैं कि ये लेख ‘ब्रह्मांड के बारे में हमारी समझ को नया आधार देगी’।
Tags: Issac Newton, Science, Auction, london
Courtesy: Hindi News 18
जापान: होक्काइडो द्वीप पर 18 लाख में नीलाम हुए दो युबारी खरबुजे
जापान के होक्काइडो द्वीप पर 18 लाख में दो युबारी खरबुजे नीलाम हुए हैं। ये खरबूजे ऑनलाइन ड्रॉ में चुने परिवारों को दान में दिए जाएंगे। नीलामी के आयोजक ने बताया क़ि यह पिछले साल की कीमत से यह 22 गुना अधिक था। ये युबारी खरबूजे अपने उच्च गुणवत्ता और मीठे स्वाद के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं। कठोर सर्दियों और अत्यंत कठिन परिस्थितियों में उगाए जाने वाले फल इस क्षेत्र का गौरव हैं ।
Tags: Japan, Fruits, Auction, Fruit
Courtesy: India.com
700 करोड़ रुपये में नीलाम हुई पिकासो की पेंटिंग 'मेरी थ्रीज़'
स्पेन के मशहूर चित्रकार पाब्लो पिकासो कि बनाई पेंटिंग 'मेरी थ्रीज़' 103.4 मिलियन डॉलर यानी 700 करोड़ रुपये से ज्यादा में बिकी है। ऑक्शन एजेंसी के मुताबिक पिकासो की इस पेंटिंग की थीम 'खिड़की के बगल में बैठी एक लड़की' है। यह पेंटिंग सिर्फ 19 मिनट की बोली में ही बिक गयी है। कोरोना महामारी के समय बाज़ारों में शान्ति होने के वाबजूद पिकासो द्वारा 1932 में बनाई गयी इस पेंटिंग का बिकना कला बाजार को प्रोत्साहित करता है।
Tags: Pablo Picasso, Painting, Spain artist, Auction, Marie-Therese
Courtesy: OneIndia news
नीलाम होने जा रही है अल्बर्ट आइंस्टीन द्वारा लिखी "E = mc2" फार्मूले वाली प्रसिद्ध चिट्ठी
दुनिया को सापेक्षता का सिद्धांत देने वाले प्रख्यात वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन की एक चिट्ठी नीलाम होने जा रही है। उनकी इस चिट्ठी में प्रसिद्ध "E = mc2" द्रव्यमान ऊर्जा समीकरण का जिक्र है। आइंस्टीन द्वारा अक्टूबर 26,1946 को इस एक पेज की लिखी चिट्ठी में उन्होंने 4 ज्ञात उदाहरण दिए हैं। यह चिट्ठी उन्होंने अमेरिकी भौतिक वैज्ञानिक सिल्बरस्टीन को एक सवाल के जवाब में लिखी थी। फिलहाल इसकी नीलामी मई 13 से शुरू हो कर मई 20 तक चलेगी।
Tags: Auction, Albert Einstein, Scientist, Letter, equation
Courtesy: RRAuction
76 करोड़ में बिकी दुनिया की दूसरी सबसे महंगी नंबर प्लेट
दुबई की एक चैरिटी नीलामी में सिंगल डिजिट नंबर प्लेट AA9 के लिए 38 million यूएई दिरहम यानी करीब 76 करोड़ रुपये की बोली लगाई गई। इस आयोजन से जमा राशि से रमजान के महीने के दौरान 30 देशों के लोगों के लिए भोजन पार्सल उपलब्ध कराया जाएगा। इस नीलामी के केवल 10 दिनों में 185,000 दानदाताओं से 100 मिलियन दिरहम जुटाए गए हैं। कंपनियां और आम जनता अभी भी अभियान की वेबसाइट के ज़रिए दान कर सकती है… read-more
Tags: Dubai, donation, Auction, food
Courtesy: Jagran