Scott Boland

फोटो: Sky Sports

ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज ने टेस्ट डेब्यू पर तोड़ा 134 साल पुराना रिकॉर्ड, 4 ओवर में ही चटकाए 6 विकेट

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू पर इतिहास रच दिया है। स्कॉट बोलैंड ने एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में सिर्फ 4 ओवर में 6 विकेट अपने नाम किये हैं। डेब्यू पर सबसे कम ओवर में 5 या उससे ज़्यादा विकेट लेने वाले वह दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के चार्ल्स टर्नर के नाम था। जिन्होंने 1887 में 15 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

मंगल, 28 दिसम्बर 2021 - 12:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Scote boland, Australia, England, Ashes

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Milipede

फोटो: Business Standard

ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों को मिला 1306 पैरों वाला मिलिपीड

आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने दुनिया का पहला ऐसा मिलिपीड्स खोजा है जो बेहद दुर्लभ है। 1306 पैर वाले इस अनोखे जीव को देखकर सब हैरान हैं। फीमेल मिली​​​​​पीड्स के पैरों की संख्या 1306 और 998 थी, जबकि मेल मिलीपीड्स 818 और 778 पैर वाले थे। ये अनोखा जीव जमीन से 200 फीट नीचे मिला है। इस जीव को माइक्रोस्कोप से भी देखा गया है। इससे पहले अमेरिका के कैलीफोर्निया में 750 पैरों वाला मिलीपेड मिला था।

सोम, 20 दिसम्बर 2021 - 08:35 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: milipede, Australia, Human Interest stories

Courtesy: Dainik Bhaskar

Ashes Test 2

फोटो: NDTV Sports

एशेज सीरीज: दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की बड़ी जीत

एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 275 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की है। अपनी दूसरी पारी में 468 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम मात्र 192 रनों पर सिमट गई। इसी के साथ मेजबान टीम ने इस मुकाबले को 275 रनों से जीत लिया। मार्नस लाबुशेन को इस मुकाबले का मैन ऑफ द मैच चुना गया है। इस सीरीज में मेजबान टीम 2-0 की बढ़त बना चुकी है। 

सोम, 20 दिसम्बर 2021 - 04:15 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Ashes, Australia, England, sports

Courtesy: Brifly News

Ashes test 2

फोटो: Cricket Australia

एशेज सीरीज: दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त

एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। इस मैच में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मुकाबले के पहले दिन कुल 89 ओवर का मैच हुआ जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट के नुकसान पर 221 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड की ओर से स्टुअर्ट ब्रॉड और बेन स्टोक्स ने एक-एक विकेट लिए। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है। 

गुरु, 16 दिसम्बर 2021 - 06:45 PM / by अमन शुक्ला

Tags: England, Australia, Ashes, sports

Courtesy: Brifly News

Josh Hazlewood

फोटो: Cricket Australia

दूसरे टेस्ट में जोश हेजलवुड के खेलने पर सस्पेंस बरकरार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका लगा है। घुटने की चोट से जूझ रहे तेज़ गेंदबाज़ जोश हेजलवुड को ठीक होने के लिए उनके घर भेज दिया गया है। दिसंबर 16 को खेले जाने वाले टेस्ट मैच से पहले अगर वो फिट नही होते हैं तो उनकी जगह झाय रिचर्डसन को मौका मिल सकता है। हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें आधिकारिक तौर पर बाहर नहीं किया है।

सोम, 13 दिसम्बर 2021 - 10:31 AM / by अजहर फारूक

Tags: Australia, England, josh hazlewood, The Ashses

Courtesy: Zee News Hindi

nathan lyon cricketer

फोटो: Cricket Australia

ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने 400 टेस्ट विकेट लेकर रचा इतिहास

ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में अपने टेस्ट करियर का 400वां विकेट लिया। टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रचने वाले लियोन ऑस्ट्रेलिया के पहले और विश्व के चौथे स्पिनर है। उनका 400वां शिकार डेविड मलान बने, जिसके लिए उन्हें पूरे एक साल का इंतजार करना पड़ा। दूसरी पारी में उन्होंने कुल चार विकेट लिए है। विश्व में सबसे अधिक 800 टेस्ट विकेट लेने में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन का नाम है।

शनि, 11 दिसम्बर 2021 - 03:55 PM / by रितिका

Tags: Cricket, Australia, Nathan Lyon, sports

Courtesy: Aajtak

James Anderson

फोटो: Cricket Addictor

एशेज सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज जेम्स एंडरसन पहले टेस्ट से बाहर

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच दिसंबर 8 से खेली जाने वाली 5 मैचो की एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड को बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के अनुभवी तेज़ गेंदबाज जेम्स एंडरसन पिण्डली में चोट की वजह से ब्रिस्बेन में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। अब उनकी जगह मार्क वुड या क्रिस वोक्स को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। इसके अलावा स्टुअर्ट ब्रॉड के खेलने पर भी अभी संशय बना हुआ है।

मंगल, 07 दिसम्बर 2021 - 12:25 PM / by अजहर फारूक

Tags: England, Australia, Brisbane, James Anderson

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Solar Eclipse

फोटो: Times Now

आज दिखेगा इस साल का आखिरी सूर्यग्रहण

दुनियाभर में दिसंबर 4 को इस साल का आखिरी पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका में दिखाई देगा और सुबह 10 बजकर 59 मिनट से शुरू होगा। यह सूर्यग्रहण 4 घन्टे 8 मिनट तक जारी रहेगा। यह इस साल का यह सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा और दक्षिण अफ्रीका और मानीबिया के साथ दक्षिण ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर में आंशिक रूप से दिखाई देगा। 

शनि, 04 दिसम्बर 2021 - 09:20 AM / by अजहर फारूक

Tags: solar eclipse, South Africa, Antarctica, Australia

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Goat

फोटो: Wion News

15 लाख रुपये से अधिक में बिका ये बकरा: ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी न्यू साउथ वेल्स का बकरा दुनिया का सबसे महंगा बकरा है। मराकेश नाम का बकरा 21 हजार डॉलर में निलामी में बेचा गया है। यानी इसकी किमत 15.6 लाख रुपये है। "द गार्जियन" ने इस बकरे के बारे में लिखा कि ये बकरा एंड्रयू मोस्ली ने खरीदा है। ये बकरा काफी स्टाइलिश है। खास बात है कि ये बकरा जिस नस्ल का है उनकी संख्या काफी कम है, इसलिए इसकी कीमत इतनी अधिक लगती है। 

शनि, 27 नवंबर 2021 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Goat, Australia, expensive, Most expensive auction

Courtesy: News 18 Hindi

Pat Cummins

फोटो: Smh

पेट कमिंस बने ऑस्ट्रेलिया के नये टेस्ट कप्तान, स्टीव स्मिथ बने उप कप्तान

तेज़ गेंदबाज पेट कमिंस को ऑस्ट्रेलिया का नया टेस्ट कप्तान नियुक्ति किया गया है। कमिंस के साथ स्टीव स्मिथ को उप कप्तान बनाया गया है। टिम पेन ने एक महिला को अश्लील फोटो और मैसेज किया था। यह खबर सामने आते ही उन्होंने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। पेट कमिंस ने कप्तान बनने के बाद कहा कि मैं इस जिम्मेदारी को एशेज सीरीज से पहले कबूल कर काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

शुक्र, 26 नवंबर 2021 - 03:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Steven Smith, Pat Cummins, Australia, Captain

Courtesy: TV9 Bharatvarsh