फोटो: India TV Hindi
IRDAI : अप्रैल 1 से गाड़ियों के थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के दाम में हो सकती है वृद्धि
भारतीय बीमा और नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने अप्रैल से शुरू हो रहे अगले वित्त वर्ष में थर्ड पार्टी मोटर इंश्योरेंस को कई सारे वाहनों के लिए बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। ये दरें अप्रैल 1, 2022 से लागू हो सकती है। प्राइवेट कार, टू व्हीलर्स, माल ढोने वाले कमर्शियल व्हीकल्स और यात्री ढोने वाले वाहनों सहित इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए 15% की छूट का प्रस्ताव किया गया है। वहीं हाइब्रिड इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए 7.5% छूट दिया जा सकता है।
Tags: IRDAI, Third-party Insurance, expensive
Courtesy: Dainik Bhaskar
फोटो: CGTN Europe
दुनिया का सबसे महंगा कबूतर 14 करोड़ रुपये में हुआ नीलाम
दुनिया का सबसे महंगा कबूतर 14 करोड़ रुपये यानी 1.6 मिलियन यूरोज में बिका है, जिसका नाम किम है। ये कबूतर कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में फर्स्ट आ चुकी है जो अब एक रिटायर्ड रेसिंग मादा कबूतर है। नीलामी में इस दो वर्षीय कबूतर पर सबसे अधिक बोली लगाई गई है। किम पहली मादा कबूतर है जिसपर इतनी अधिक बोली लगाई गई है। इससे पूर्व वर्ष 2019 में आर्मंडो पर 1.25 मिलियन यूरोज की बोली लगाई गई थी।
Tags: pigeon, expensive, Most expensive auction
Courtesy: Zee News
फोटो: CNN
हैरी पॉटर बनी दुनिया की सबसे महंगी बिकने वाली किताब, 3.5 करोड़ रुपये से अधिक रही कीमत
हैरी पॉटर दुनिया की सबसे महंगी बिकने वाली किताब बना गई है। इंग्लैंड में हुई एक नीलामी के दौरान इसे 471,000 डॉलर में बेचा गया। गौरतलब है कि हैरी पॉटी की कहानी को ब्रिटेन की लेखिका जे.के. रोलिंग ने लिखा। लगभग 80 भाषाओं में अनुवादित इस किताब के छह एडिशन की दुनिया भर में 500 मिलियन प्रतियां बिक चुकी है। इस किताब पर आधारित आठ फिल्में भी बन चुकी है।
Tags: Harry Potter, Most expensive auction, expensive
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: The Times of Israel
इजराइल का "तेल अवीव" है विश्व का सबसे महंगा शहर
दुनिया का सबसे महंगा शहर इजराइल का "तेल अवीव" है। इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट की आधिकारिक रैंकिंग की सूची में तेल अवीव पांच पायदान ऊपर उठकर सबसे महंगा शहर बना है। महंगाई के कारण यहां लोगों के लिए जीवन यापन करना सबसे अधिक महंगा हो गया है। पेरिस और सिंगापुर दूसरे स्थान पर है। इसके बाद ज्यूरिख तीसरे स्थान पर रहा है। ये लिस्ट वस्तुओं और सेवाओं की कीमत को अमेरिकी डॉलर की तुलना में संकलित कर तैयार हुई है।
Tags: expensive, expensive city, Tel Aviv
Courtesy: NDTV NEWS
फोटो: Wion News
15 लाख रुपये से अधिक में बिका ये बकरा: ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी न्यू साउथ वेल्स का बकरा दुनिया का सबसे महंगा बकरा है। मराकेश नाम का बकरा 21 हजार डॉलर में निलामी में बेचा गया है। यानी इसकी किमत 15.6 लाख रुपये है। "द गार्जियन" ने इस बकरे के बारे में लिखा कि ये बकरा एंड्रयू मोस्ली ने खरीदा है। ये बकरा काफी स्टाइलिश है। खास बात है कि ये बकरा जिस नस्ल का है उनकी संख्या काफी कम है, इसलिए इसकी कीमत इतनी अधिक लगती है।
Tags: Goat, Australia, expensive, Most expensive auction
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: News 18 Hindi
पुलिस के गले की हड्डी बना महिला आईपीएस का खोया हुआ 50 हजार रुपये का पेन
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में खरीदारी के लिए बाजार गई एक महिला आईपीएस अधिकारी का कीमती पेन खो गया। पेन की कीमत 50 हजार रुपये बताई जा रही है। महिला आईपीएस कमांडेंट के पद पर तैनात है। वो कुल्लू में चल रही पुलिस भर्ती की ड्यूटी पर आई हुई है। चोरी की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कई दुकानों में जाकर पूछताछ के साथ सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, लेकिन पेन का कुछ पता नहीं चल सका।
Tags: IPS officer, Himachal Pradesh, Indian Police, expensive
Courtesy: Aaj Tak
फोटो: Hindustan Times
BMW ने लॉन्च किया मैक्सी-स्कूटर C 400 GT, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
मशहूर कार निर्माता कंपनी BMW ने अक्टूबर 13 को अपना नया स्कूटर मैक्सी-स्कूटर C 400 GT लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.95 लाख रुपये है। इस स्कूटर की कीमत एक आम कार से कहीं ज़्यादा है और यही इसे भारत का सबसे महंगा स्कूटर बनाता है। इसमें नया 350cc वाटर-कूल्ड सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक इंजन दिया गया है। इसके साथ ही यह स्कूटर 9.5 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।
Tags: BMW, Scooter, BMW maxi-scooter, expensive
Courtesy: NDTV NEWS
फोटो: Social Media.XYZ
उर्वशी रौतेला की ड्रेस की कीमत जानकर हैरानी में पड़े लोग
बॉलीवुड में हमेशा अपने फैशन को लेकर चर्चित रहने वाली अभिनेत्री उर्वशी ने ऐसी ड्रेस पहनी है जिसकी कीमत में आसानी से घर खरीदा जा सकता है। मशहूर डिजाइनर माइकल सिन्को द्वारा डिजाइन की गई इस ड्रेस की कीमत 40 लाख रुपये बताई जा रही है। अभिनेत्री ने यह हैवी बॉल गाउन फैशन शो में शोस्टॉपर के तौर पर पहना था। उर्वशी द्वारा शेयर किया गया रैंप वॉक का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा… read-more
Tags: urvashi rautela, Fashion Show, expensive, Bollywood Actress
Courtesy: Abp News
फोटो: Aaj Tak
खूब ट्रोल हो रहा फैशन ब्रांड Balenciaga
पेरिस का लग्जरी फैशन हाउस Balenciaga दुनियाभर में प्रसिद्ध है। बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी इस ब्रांड के कपड़े पहनना पसंद करते हैं। हाल ही में यह ब्रांड सोशल मीडिया पर खूब चर्चित और ट्रोल हो रही हैं। दरअसल, ब्रांड ने एक ऐसी जैकेट निकाली है जिसमें कई छेद है उसी के साथ उसकी कीमत ने भी लोगों को हैरान कर दिया है। आपको बता दें कि जैकेट की कीमत 1,39,163 रुपए है। जिसको सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।
Tags: fashion, weird news, fashion trend, Paris, expensive
Courtesy: News Nation
फोटो: Patrika
राधाकिशन दमानी ने खरीदा देश का सबसे महंगा बंगला
डी-मार्ट के फाउंडर राधाकिशन दमानी ने मुंबई के मालाबार हिल्स में देश का सबसे महंगा घर 1001 करोड़ रुपये का घर खरीदा है। फोर्ब्स इंडिया के अनुसार हमेशा सफेद कपड़े पहनने वाले दमानी देश के चौथे सबसे अमीर हैं। 3 फीसदी स्टांप ड्यूटी देकर दमानी ने 31 मार्च को रजिस्ट्रेशन करवाया, छूट मिलने के बाद भी स्टांप ड्यूटी 30 करोड़ की है। ये बंगला डेढ़ एकड़ का हैं और 1.60 लाख रुपये प्रति वर्ग फुटस कीमत हैं। 2020 में भी दमानी ने संजय गांधी नेशनल पार्क में 8.8… read-more
Tags: radhakishan damani, D mart founder, Mumbai, Malabar, expensive, property
Courtesy: Amar Ujala