Raghuraj singh

फोटो: Jagran.Com

योगी के मंत्री रघुराज सिंह के बिगड़े बोल, मदरसों को बताया आतंकवाद के अड्डा

योगी सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रघुराज सिंह का एक विवादित वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो इस्लामिक मदरसों को बंद करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मदरसे आतंकवाद के अड्डे हैं। मदरसे से निकलने वाला आदमी आतंकवादी बनता है। भगवान ने मुझे मौका दिया तो देश के सारे मदरसे बंद कर दूंगा। यह पहला मौका नही है जब उन्होंने ऐसा कहा इससे पहले भी उन्होंने AMU के छात्रों को मारने की बात कही थी।

शुक्र, 26 नवंबर 2021 - 09:20 AM / by अजहर फारूक

Tags: UP government, raghuraj singh, madarse, BJP Leader

Courtesy: Dainik Bhaskar

PM Modi/Amit Shah

फोटो: India Today

बीजेपी ने की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, एग्जीक्यूटिव मेंबर्स में मिथुन चक्रवर्ती भी शामिल

बीजेपी ने अक्टूबर सात को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पीएम मोदी,अमित शाह,राजनाथ सिंह,लालकृष्ण आडवाणी और पीयूष गोयल सहित 80 सदस्य शामिल हैं। यह 80 सदस्य बीजेपी टीम के एग्जीक्यूटिव मेंबर्स हैं जिसमें, ज्योतिरादित्य सिंधिया और मिथुन चक्रवर्ती भी शामिल है। एग्जीक्यूटिव मेंबर्स के 80 सदस्यों की टीम के अलावा बीजेपी ने 50 विशेष आमंत्रित और 189 स्थाई आमंत्रित सदस्य समेत कुल 309 सदस्यों की कार्यकारिणी… read-more

गुरु, 07 अक्टूबर 2021 - 04:20 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: BJP Leader, Bhartiya Janta Party, Indian Politics, mithun chakrabarty

Courtesy: Aaj Tak News

PM Modi

फोटो: Wikipedia

नरेन्द्र मोदी " मेनेजमेंट, मार्केटिंग व अन्य योग्यताओं" में निपुण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली,उनका मेनेजमेंट व‌ राजनीति में उनका का योगदान अपने आप में सबसे अलग है। उनके व्यक्तित्व के बारे में वरिष्ठ पत्रकारों, भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों व अन्य लोगों ने कहा है कि वे मेहनती‌ व जमीनी हकीकतों को पहचानने वाले नेता हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में बहुत से उतार चढ़ाव देखे। मोदी ने गुजरात से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू कर केन्द्र व विश्व पटल में अलग पहचान बनाई।

शुक्र, 17 सितंबर 2021 - 09:30 AM / by मनोज बिष्ट

Tags: नरेंद्र मोदी, Management, BJP Leader, journalist

Courtesy: UNI

narayan_uddhav

फोटोः Outlook India

आधी रात में मिली केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता नारायण राणे को जमानत

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे को अगस्त 24 को रत्नागिरी से गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन अगस्त 24 की देर रात को उन्हें महाड के कोर्ट से जमानत मिल गई। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को अपशब्द बोलने के कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया था। नासिक के पुलिस कमिश्नर दीपक पांडे ने राणे की गिरफ्तारी का आदेश दिया था। नारायण राणे के वकील का कहना है की उनकी गिरफ्तारी बिना नोटिस के गैरकानूनी ढंग से हुई हैं। 

बुध, 25 अगस्त 2021 - 10:40 AM / by Surbhi Shaw

Tags: Maharashtra, Uddhav Thackeray, BJP Leader, narayan rane

Courtesy: Dainik Jagran

Bjp Meeting

फोटो: Dainik Bhaskar

चुनावी रणनीति पर चर्चा के लिए दिल्ली पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आधिकारिक आवास पर अगस्त 19 को बैठक हुई है। बैठक में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ,पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई शीर्ष नेता शामिल थे। सूत्रों के अनुसार लगभग 2 घंटे चली बैठक में आगामी विधानसभा को लेकर चुनावी रणनीति के साथ विधान परिषद में खाली चार सीटों पर उम्मीदवारों की बात की गई।

शुक्र, 20 अगस्त 2021 - 06:50 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: CM Yogi Adityanath, Amit Shah, J P Nadda, BJP Leader

Courtesy: India TV News

PM popularity

फोटो: The quint

एक साल में पीएम मोदी की लोकप्रियता में भारी गिरावट

इंडिया टुडे के 'मूड ऑफ द नेशन' पोल में सामने आया की नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता अगस्त 2020 में 66 प्रतिशत से घटकर अगस्त 2021 में 24 प्रतिशत पर आ गई है। सर्वे में पूछा गया था कि देश का अगला पीएम बनने के लिए कौन व्यक्ति उपयुक्त है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11% लोगों की पीएम पद की पहली पसंद रहे, पिछले साल अगस्त में सिर्फ तीन प्रतिशत लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया था।

मंगल, 17 अगस्त 2021 - 09:40 PM / by देवजीत सिंह

Tags: PM Modi, India Today Group, CM Yogi Adityanath, BJP Leader

Courtesy: Jansatta News

map of India Dhami tweeted six years ago

फोटो: NDTV

शपथ ग्रहण से पहले विवादों में घिरे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

शपथ ग्रहण से पहले ही उत्तराखंड के नए के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक ट्वीट के कारण विवादों में हैं, जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखंड भारत के अजेंडे को गलत बताते हुए भारतीय नक्शे से पी.ओ.के एवं नक्सलाई चीन के इलाके को अलग दर्शाया था। नक्शे को गलत दिखाना हमेशा से ही बहुत संवेदनशील मुद्दा रहा है, हाल ही में नक्शे में लेह को चीन का हिस्सा दिखाने पर ट्विटर पर भी पुलिस केस दर्ज हुआ था।

रवि, 04 जुलाई 2021 - 09:13 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Uttarakhand, Indian Politics, BJP Leader, cheifminister, India, Leh, Map, Twitter, Twitter trends

Courtesy: Ndtv Hindi News

Bjp MLAs joins tmc

फ़ोटो: NDTV

TMC में शामिल हो सकते है BJP के 33 विधायक, BJP ने बताया अफवाह

बीजेपी के 33 विधायकों के बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के क़यास लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय के बेटे सुभ्रांशु के भी TMC में शामिल होने की चर्चा ज़ोरों पर है। हालाँकि बीजेपी प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने इसे अफवाह करार दिया है। TMC सांसद का कहना है कि अगर कोई आना चाहता है तो बहुत से सवालों के जवाब तलाशने के बाद ही इस पर विचार किया जाएगा।

शुक्र, 04 जून 2021 - 04:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Bangal goverment, TMC, BJP Leader

Courtesy: Dainik Bhaskar

Arun Narang

फ़ोटो: Tribune

किसानों द्वारा भाजपा विधायक अरुण नारंग की पिटाई करने पर विपक्षी दलों ने भी की निंदा

पंजाब के अबोहर से भारतीय जनता पार्टी विधायक अरुण नारंग की किसानों के एक समूह ने पिटाई कर दी है जिसमें उनके कपड़े सब फाड़ दिए गए हैं। दरअसल नारंग संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने पंजाब के ही मलोट गए थे जहां किसानों के एक समूह ने उनके साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। सूबे के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी व अन्य सभी विपक्षी दलों ने इस तरह की घटना को लेकर किसानों के प्रति नाराज़गी जताई है।

रवि, 28 मार्च 2021 - 03:59 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Arun narang, Attack, BJP Leader, Punjab

Courtesy: Live Hindustan

Tirath singh Rawat

DNA India

तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

मार्च 9 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई जिसमें तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री घोषित किया गया। तीरथ सिंह रावत ने अपने नाम की घोषणा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री और पार्टी प्रमुख के प्रति आभार व्यक्त किया है। उत्तराखंड जब बना था तब तीरथ सिंह रावत प्रदेश के पहले शिक्षा मंत्री थे 2007 में राज्य महासचिव रहे रावत को 2013 में उत्तराखंड बीजेपी की कमान सौंप दी… read-more

बुध, 10 मार्च 2021 - 03:56 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Uttrakhand CM, BJP Leader, BJP, PM Narendra Modi

Courtesy: BBC News