Rahul Gandhi and Mayawati

फोटो: newzbulletin

राहुल गांधी के दावे को मायावती ने बताया झूठ, कहा, कांग्रेस खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसी स्थिति में

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दावे को झूठा बताया है। दरअसल राहुल ने बयान दिया था कि कांग्रेस ने मायावती को गठबंधन के तौर पर सीएम पद का उम्मीदवार बनने का ऑफर किया था। वहीं, मायावती ने इस बयान को गलत बताते हुए कांग्रेस को जमकर लताड़ते हुए कहा कि कांग्रेस को दूसरी पार्टियों के बजाय अपनी चिंता करनी चाहिए। चुनावी परिणामों के बाद कांग्रेस की हालत खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसी हो गई है।

रवि, 10 अप्रैल 2022 - 05:15 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Mayawati, Rahul Gandhi, Chief Minister, uttarpradesh

Courtesy: Amar ujala

Pramod shawant

फोटोः Indian Express

गोवा सीएम प्रमोद सावंत ने दिया CM पद से इस्तीफा

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने मार्च 12 को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई ने उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। दो दिन पहले हुए 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा 20 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। सावंत ने कहा कि उन्हें नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक सीएम के रूप में बने रहने के लिए कहा गया था।

शनि, 12 मार्च 2022 - 05:15 PM / by Abhishek Kumar

Tags: Goa government, Chief Minister, CM Resigns

Courtesy: Amar Ujala

Charanjit Singh channi

फोटो: The News Air

राहुल गांधी ने किया ऐलान, पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी ही होंगे सीएम पद के उम्मीदवार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब के लुधियाना में फरवरी 6 को वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा, चरणजीत सिंह चन्नी ही पंजाब में कांग्रेस का सीएम पद का चेहरा होंगे। उन्होंने कहा, चन्नी गरीबी को समझते हैं। इसलिए पंजाब की जनता को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। इस ऐलान के बाद चन्‍नी ने राहुल गांधी को शुक्रिया करते हुए कहा, हम सब मिलकर पंजाब के लिए काम करेंगे।

सोम, 07 फ़रवरी 2022 - 09:30 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: politics, Elections, Chief Minister

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Panjab New CM

फोटो: Newstrack

कौन होगा पंजाब का नया सीएम, रेस में शामिल हैं ये नाम

पंजाब में अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद अब मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कयास लगाए जा रहे है। मुख्यमंत्री के नाम को लेकर राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर भी अहम बैठक हुई है। पंजाब के अगले मुख्यमंत्री के दावेदारों में नवजोत सिंह, सुनील जाखड़, पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी या राज्य मंत्री विजय इंदर सिंगला शामिल हैं। अंतिम फैसला सोनिया गांधी लेंगी क्योंकि विधायक दल ने सोनिया गांधी को नया नेता चुनने के लिए अधिकृत किया है। 

रवि, 19 सितंबर 2021 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: punjab congress crisis, Chief Minister, Sonia Gandhi

Courtesy: Live Hindustan

Nitin Patel

फोटो: Twitter

मुख्यमंत्री पद के लिए ना चुने जाने पर रो पड़े गुजरात के डिप्टी सीएम

गुजरात में सितंबर 13 को विधायक भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। ऐसे में मीडिया से बातचीत के दौरान राज्य के डिप्टी सीएम नितिन पटेल की आंखें नम हो गई। दरअसल,मीडिया द्वारा उनसे सीएम ना चुनने को लेकर सवाल पूछा था, जिसका जवाब देते हुए राज्य के डिप्टी सीएम नितिन पटेल भावुक हो गए। उनके भावुक होने का कारण उनका सीएम पद के लिए ना चुना जाना बताया जा रहा है।

सोम, 13 सितंबर 2021 - 05:01 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Gujrat, Chief Minister, Deputy Chief Minister, politics

Courtesy: Hindustan news

Nitin Patel

फोटो: Newstrack

विधायक दल की बैठक से पहले गुजरात के डिप्टी सीएम का बड़ा बयान

आज दोपहर 3 बजे गांधीनगर में बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू हो चुकी है। नए सीएम के लिए तीन नेताओं नितिन पटेल, मनसुख मंडाविया और पुरुषोत्तम रूपाला के नाम पर चर्चा है। गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा, मीडिया के अनुसार मुझे सीएम बनाया जाएगा लेकिन मीडिया मेरे अनुभव के आधार पर मेरा नाम फैला रहा है। बीजेपी आलाकमान तय करेगा सीएम कौन होगा? मुख्यमंत्री ऐसा होना चाहिए जो लोकप्रिय हो, अनुभवी हो और सबको साथ लेकर चलता हो।

रवि, 12 सितंबर 2021 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Gujrat, deputy cms big statement, Chief Minister

Courtesy: ZEE News

Kalyan Singh

फोटो: Zee News

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अगस्त 21 की रात को निधन हो गया है। कल्याण सिंह काफी समय से बीमारी से जूझ रहे थे। कल्याण सिंह 1967 में पहली बार उन्होंने उत्तर प्रदेश से चुनाव जीता था। वो जून 1991 से 1992 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उसके बाद 1997 से 1999 तक फिर उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया। कल्याण सिंह आपातकालीन के दौरान 21 महीने तक जेल में भी रहे। 

रवि, 22 अगस्त 2021 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: Kalyan Singh, Uttar Pradesh, Chief Minister, BJP

Courtesy: NDTV Hindi

Teelu Rauteli

फोटो: Humans of Uttrakhand

उत्तराखंड राज्य सरकार आज मना रही है 'तीलू रौतैली दिवस'

उत्तराखंड में हर साल की तरह इस साल भी अगस्त आठ को 'राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतली दिवस' मनाया जा रहा है। राज्य महिला व बाल विकास विभाग द्वारा 22 लोगों को इस पुरस्कार के नामित किया गया है। गढ़वाल में जन्मी अपूर्व शौर्य, संकल्प ओर साहस की धनी इस वीरांगना को गढ़वाल के इतिहास में झांसी की रानी के नाम से जाना जाता है। वर्तमान में गांव गुराड तल्ला में उनके भवन का पिछला हिस्सा खंडहर हो गया है।

रवि, 08 अगस्त 2021 - 06:40 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Uttarakhand Government, Chief Minister, Teelu Rauteli, History

Courtesy: Amar Ujala News

Jagannath pahadia with narendra modi

फोटो: The Indian Express

राजस्थान के पूर्व CM और कांग्रेस के वरिष्ठ ​नेता जगन्नाथ पहाड़िया का निधन

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ ​नेता जगन्नाथ पहाड़िया का कोरोना से निधन हो गया। पहाड़िया 13 माह के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे। वे प्रदेश के पहले और अकेले दलित मुख्यमंत्री थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने प्रदेश में शराबबंदी लागू की थी। वे 1989 से 1990 तक बिहार के और 2009 से 2014 तक हरियाणा के राज्यपाल भी रहे थे। उनके निधन पर राजस्थान सरकार ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

गुरु, 20 मई 2021 - 10:23 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Rajasthan, Chief Minister, Death, Coronavirus

Courtesy: Dainik Bhaskar

MK Stalin

फोटो: Wikipedia

द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन तमिलनाडु मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन मई 07 को तमिलनाडु मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण करेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ नेता दुरईमुरुगम जो जल संसाधन मंत्री पद की शपथ लेंगे, के अलावा 12 नए सदस्य पहली बार मंत्री बनेंगे। मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण करने के बाद स्टालिन गृह और अन्य विभाग भी संभालेंगे। बता दें, मंत्रिमंडल में चेन्नई के पूर्व मेयर मा सुब्रमणियन, कद्दावर नेता पीके सेकारबाबू और पूर्व बैंकर पलानिवेल त्यागराजन समेत 33 सदस्य शामिल होंगे।

शुक्र, 07 मई 2021 - 09:02 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: MK Stalin, DMK, Chief Minister, Tamilnadu

Courtesy: Amarujala