Climate Change

फोटो: e-dristi

भारत के पास जलवायु परिवर्तन पर विश्व की अगुवाई करने का सुनहरा अवसर 

पीटीआई-भाषा को हाल में दिए एक साक्षात्कार में परामर्श सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी डेलॉयट के सीईओ पुनीत रंजन ने कहा कि भारत के पास वैश्विक मोर्चे पर जलवायु परिवर्तन पर नेतृत्व करने का यह सुनहरा अवसर है। रंजन के अनुसार जलवायु परिवर्तन पर विश्व की अगुवाई करना मानव जाति के सामने खड़ी इस प्रमुख चुनौती के साथ ही अवसर भी जिसे प्रौद्योगिकी के साथ तापमान की नकारात्मक प्रवृत्ति को बदला जा सकता है। 

बुध, 21 अप्रैल 2021 - 09:02 AM / by Shruti

Tags: PM Modi, Climate Change, Jo Biden, Opportunities, water crisis

Drought in central Aisa since 1950

फोटो: OpenDesktop

उत्तरी मध्य एशिया में जल संसाधनों की कमी के पीछे स्वयं लोग हैं कसूरवार

उत्तरी मध्य एशिया में सूखे की प्रवृत्ति को लेकर जियोफिजिकल रिसर्च-लेटर्स नामक पत्रिका में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक इन क्षेत्रों में जल संसाधनों की कमी का संकट 1950 के दशक के बाद से सूखे की प्रवृत्ति के कारण हुआ है। इसके लिए बांधों के निर्माण, जलमार्गों को मोड़ने और पानी की बर्बादी को इस कमी के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। वहीं ग्रीनहाउस गैसों और एरोसोल के मानवजनित उत्सर्जन का भी जल संसाधनों पर असर पड़ रहा है। 

शुक्र, 16 अप्रैल 2021 - 07:21 PM / by Shruti

Tags: drought, water resources, Climate Change, greenhouse gas

Courtesy: Downtoearth News

Hindu Kush Himalayan Region

फोटो: India Gram News

हिंदुकुश हिमालय दुनिया के मुकाबले अधिक तेजी से हो रहा है गर्म

भारत के मौसम के लिए बेहद अहम एवं संवेदनशील माने जाने वाले हिमालयी क्षेत्र में बढ़ती गर्मी चिंता का विषय बनी हुए है, यहां हिंदुकुश हिमालय दुनिया के मुकाबले अधिक तेजी से गर्म हो रहा है। असेसमेंट ऑफ क्लाइमेट चेंज ओवर द इंडियन रीजन रिपोर्ट के अनुसार हिंदुकुश में औसतन हर दशक में एक ठंडी रात कम हो रही जिसमें हर दशक में 1.7 गर्म रातें और 1.2 गर्म दिन बढ़ रहे है। इस रिपोर्ट में औसतन 0.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है।

शनि, 10 अप्रैल 2021 - 08:24 PM / by Shruti

Tags: global warming, Hindu Kush Himalayan, Himalayan glacier, Climate Change

Courtesy: Downtoearth News

India And America

फोटो: News America

भारत राष्ट्रपति जो बाइडन के अर्थ डे सम्मेलन के लिए सम्माननीय भागीदार: अमेरिकी सांसद

अमेरिका के कांग्रेस सदस्य फ्रैंक पैलोन ने भारत को जलवायु परिवर्तन के संकट से निपटने की लड़ाई में अहम साझेदार बताया है। फ्रैंक पैलोन ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारत राष्ट्रपति जो बाइडन के अर्थ डे सम्मेलन के लिए सम्माननीय भागीदार है। अमेरिकी सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिका के विदेश दूत जॉन कैरी की मुलाकत पर खुशी जताते हुए कहा कि 2050 तक भारत और अमेरिका मिलकर कॉर्बन-डाई-ऑक्साइड का उत्सर्जन शून्य पर ला सकते हैं।

शनि, 10 अप्रैल 2021 - 07:44 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: India, United States Of America, Climate Change, Congress Party

Courtesy: Ndtv Hindi News

Co2 level reached first time in 36 lakh years

फोटो: Down To Earth

मानव इतिहास में पहली बार कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर 421.21 पीपीएम पर पहुंचा

कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर 36 लाख वर्षों में पहली बार 421.21 पार्टस प्रति मिलियन (पीपीएम) पर दर्ज किया गया है जो कि अब तक का  उच्चतम बिंदु है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार मार्च 2021 में Co2 का स्तर 417.64 पीपीएम रिकॉर्ड किया गया है जो मई 2020 में 417.1 पीपीएम पर था। वहीं वार्षिक औसत देखें तो 2020 में 413.94 पीपीएम था, जिसके 2021 में 416.3 पीपीएम पर पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। भारत कार्बन-उत्सर्जक देश में तीसरे स्थान पर है जिसके परिणामस्वरूप… read-more

गुरु, 08 अप्रैल 2021 - 07:52 PM / by Shruti

Tags: Climate Change, Green House Gas, carbon dioxide, NOAA Report

Courtesy: Downtoearth News

weather

फोटो: nj1015

अप्रैल से जून तक सामान्य से ज्यादा रहेगा तापमान

देश में मौसम बदल गया है। दिल्ली में 45 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ आसमान में बादल भी छाए रहे और तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी। दिल्ली से लगे राज्यों पंजाब,हरियाणा,उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी तापमान बढ़ रहा है। देश में उत्तर पश्चिमी भारत,पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में मार्च का महीना बारिश की कमी के साथ समाप्त हुआ। दक्षिण प्रायद्वीप,मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम भारत में हवा में नमी की कमी है। मध्य भारत में लू के साथ अप्रैल से जून… read-more

शुक्र, 02 अप्रैल 2021 - 02:21 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: weather forecast, Delhi-NCR, Climate Change, Summers

Courtesy: Amarujala News

Traditional method of water conservation

फोटो: The Indian Wire

जल प्रबंधन की पारंपरिक प्रणालियां जलवायु परिवर्तन से निपटने में है कारगर

जलवायु परिवर्तन से निपटने में टैंक, कुओं और तालाबों जैसे पारंपरिक जल-प्रबंधन प्रणालियों को कारगर माना गया है। मानव जाति कि वृद्धि और बढ़ती जरूरतों की वजह से सतह और भूमिगत जल के तेजी से गायब होने को रोकने के लिए सरकारों द्वारा पुनर्जीवित और रक्षा करने के लिए पैसे भी आवंटित किये गए है। इसके अलावा इन प्रणालियों की रक्षा हेतु कई सहायता समूह और लॉबी भी काम कर रहे हैं। पारंपरिक प्रणालियों में पानी के भंडारण को पुनः स्थापित करके जलवायु परिवर्तन के… read-more

गुरु, 01 अप्रैल 2021 - 08:25 PM / by Shruti

Tags: water conservation, Climate Change, Climate crises, Traditional Method

Courtesy: Downtoearth News

weather

फोटो: Patrika

भारत में पिछले सालों की तुलना में इस साल होगी ज्यादा गर्मी

गर्मी ने अब धीरे धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इस बार गर्मी ज्यादा असर दिखाएगी और तापमान हमेशा के मुकाबले ज्यादा रहेगा। अमेरिका स्थित ओक रिज नेशनल लैबोरेटरी सहित विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिकों ने रिसर्च में यह दावा किया है कि गर्मी के कारण उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में सबसे ज्यादा परेशानी होगी। वैज्ञानिको के अनुसार जलवायु परिवर्तन होने के कारण ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को तेजी से कम करना होगा नहीं तो… read-more

रवि, 28 मार्च 2021 - 01:53 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: weather forecast, global warming, Climate Change, Summers

Courtesy: Dainik Bhaskar

Atmospheric drying will lead to lower crop yield

फोटो: MP Breaking News

वातावरण में बढ़ती शुष्कता से पेड़-पौधों की लम्बाई पर असर, सामान्य से हो रहे कम

कनाडा के मिनेसोटा और वेस्टर्न यूनिवर्सिटी में हुए अध्ययन में बताया है कि दुनियाभर में जिस तरह से वातावरण में शुष्कता बढ़ रही है उसकी वजह से पैदावार, कृषि उपज और पेड़-पौधों की लम्बाई पर असर पड़ा है, जो सामान्य से कम होती जा रही है। वैसे हाल के कुछ वर्षों शुष्कता में दर्ज़ की गयी वृद्धि और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए वैज्ञानिकों ने आने वाले दशकों में इसके और बढ़ने की सम्भावना जताई है, जिसमें 2000 के बाद से ही वातावरण में शुष्कता के बढ़ने के… read-more

बुध, 10 मार्च 2021 - 07:45 PM / by Shruti

Tags: Climate Change, global warming, Food security, drought

Courtesy: Downtoearth News

Climate Change

फोटो: The Economist

20 वर्षों में 120 फीसदी बढ़ा ग्रीनहाउस उत्सर्जन, देशों में बढ़ता शहरीकरण जिम्मेवार- अध्ययन

भारत और चीन जैसे देशों में बढ़ता शहरीकरण काफी हद तक इस बढ़ते उत्सर्जन के लिए जिम्मेवार है। नॉर्वेजियन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा किये गए शोध के अनुसार 2015 में सामग्री उत्पादन से जो उत्सर्जन हुआ उसका आधा से ज्यादा चीन में हुआ था, जिसमें  1995 में सामग्री उत्पादन से 500 करोड़ मीट्रिक टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन हुआ वो 2015 में बढ़कर 1,100 करोड़ मीट्रिक टन पर पहुंच गया। चीन में सामग्री उत्पादन से होने वाले उत्सर्जन में चार और… read-more

शनि, 20 फ़रवरी 2021 - 09:00 PM / by Shruti

Tags: Climate Change, Green House Gas, Material production, Journal Nature Jio Science

Courtesy: DOWNTOEARTH NEWS