Coronavirus

फोटो: AajTak

दिल्ली में कोरोना के 2 हजार से अधिक मामले हुए दर्ज

दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 2073 नए मामले दर्ज हुए है। इस दौरान संक्रमण से पांच मरीजों की जान गई है। इस दौरान 1437 मरीज ठीक भी हुए है। वर्तमान में दिल्ली में एक्टिव मामलों की संख्या 5637 है जबकि संकमण दर 11.64 पर पहुंची हुई है। कोरोना वायरस के साथ ही दिल्ली में मंकीपॉक्स के मामलों का खतरा भी मंडरा रहा है। यहां कुल चार मरीज हो गए है।

गुरु, 04 अगस्त 2022 - 10:19 AM / by रितिका

Tags: Monkeypox, delhi covid 19, Coronavirus Update, Coronavirus

Courtesy: news 18

mumbai covid cases

फोटो: Hindustan Times

मुंबई में मॉनसून के दौरान कोरोना के मामले बढ़ने का खतरा

मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने संभावना जताई है कि मॉनसून सीजन के दौरान कोविड 19 संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं। मुंबई में अबतक 5,980 मामले सामने आए हैं। ऐहतियात के तौर पर कोविड अस्पतालों में कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा गया है। मुंबई सबसे अधिक मामले धारावी में मिल रहे हैं। जून एक को यहां 10 नए मामलों के साथ 37 एक्टिव मामले हो गए हैं।

शुक्र, 03 जून 2022 - 01:20 PM / by रितिका

Tags: Mumbai, Covid-19, COVID-19 outbreak, Coronavirus Update

Courtesy: News 18 Hindi

america covid 19 cases

फोटो: NPR

कोविड 19 से हुई 10 लाख की मौत, बाइडेन ने किया अलर्ट: अमेरिका

व्हाइट हाउस ने मई 12 को जानकारी दी कि अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अबतक 10 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण दिन है जब कोविड 19 से मरने वालों की संख्या 10 लाख के पार हो गई है। बाइडेन ने कोविड 19 से सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि टेस्टिंग और वैक्सीन के जरिए कोविड 19 पर काबू पाया जा सकता है।

शुक्र, 13 मई 2022 - 12:20 PM / by रितिका

Tags: Covid-19, Coronavirus Update, United States Of America

Courtesy: News 18 Hindi

china- xinjiang- corona

फोटोः Financial Times

चीन के शिनजियांग शहर में फिर फैल रहा है कोरोना संक्रमण, लगातार हो रहे हैं टेस्ट

चीन के शिनजियांग के सुदूर पश्चिमी क्षेत्र के काशगर इलाके में अक्टूबर 24 को कोरोना संक्रमण का एक नया केस आया। इसके बाद चीन ने 50 लाख बड़ी आबादी वाले इस शहर में कोरोना टेस्ट करने शुरू कर दिए है। इस पूरे क्षेत्र में लॉकडाउन लगाने की भी पूर्ण तैयारी कर ली है। अब तक कोरोना टेस्टिंग में 137 नए मामले सामने आए है जो की शिनजियांग क्षेत्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार एसिम्पटोमैटिक है। सरकार के अनुसार अक्टूबर 27 तक सभी 4.7 मिलियन आबादी की टेस्टिंग कर ली… read-more

मंगल, 27 अक्टूबर 2020 - 06:07 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Coronavirus, Coronavirus Update, China

Courtesy: DAILYHUNT