Ayodhya Arrest

फ़ोटो: Jagran

अयोध्या में मस्जिद के सामने आपत्तिजनक चीज फेकने वाले सात लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अयोध्या को ईद से पहले सुलगाने के लिए अराजक तत्वों ने संप्रदाय के धर्म ग्रंथ पर आपत्तिजनक लिखी बातों के कागज शहर की दो मस्जिदों समेत तीन स्थानों पर फेंके थे। हालांकि, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हालात को नियंत्रण में लिया। साथ ही, साजिश रचने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया। मुख्य आरोपी महेश मिश्रा हिंदू योद्धा संगठन का प्रमुख बताया जा रहा है।

शुक्र, 29 अप्रैल 2022 - 09:30 AM / by Pranjal Pandey

Tags: Ayodhya, Crime, Police, arrest

Courtesy: Amar ujala

Vikas Dubey

फोटो: India Today

सीज होगी विकास दुबे की 70 करोड़ की प्रॉपर्टी

उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी विकास दुबे गैंग के 32 सदस्यों की संपत्ति पुलिस जब्त करेगी। गैंग के 32 सदस्यों को गिरफ्तार करने के बाद उनपर गैंग्स्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि अवैध रूप से बनाई गई संपत्ति पर बुलडोजर भी चलाया जाएगा।इसके अलावा पुलिस ने विकास दुबे की 70 करोड़ की संपत्ति का पता लगाया है। इसे भी पुलिस सीज कर जब्त करेगी। हर संपत्ति पर बुलडोजर से कार्रवाई होगी।

मंगल, 12 अप्रैल 2022 - 12:01 PM / by रितिका

Tags: Vikas Dubey, UP Police, Crime, property cease

Courtesy: AajTak News

harsh firing

फोटो: AajTak

शादी में हर्ष फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर की मौत, दूल्हे समेत 6 गिरफ्तार

राजस्थान के सीकर जिले में एक शादी में जोधपुर निवासी सुरेश सीगड़ की हर्ष फायरिंग में मौत हो गई। हादसा अप्रैल 10 को हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दूल्हे के साथ पांच छह लोगों को पूछताछ करने के लिए हिरासत में लिया है। हादसे में दूल्हे समेत तीन लोग घायल हुए, जिनका इलाज किया जा रहा है। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिवार को सौंप दिया गया है। इसके खिलाफ कई धाराओं में 13 मुकदमे दर्ज है।

सोम, 11 अप्रैल 2022 - 12:30 PM / by रितिका

Tags: Rajasthan, Rajasthan Police, Crime, Firing

Courtesy: NDTV News

asaram bapu

फोटो: News18

आसाराम बापू के आश्रम की कार में मिला तीन दिन से गायब बच्ची का शव

आसाराम बापू के उत्तरप्रदेश के गोंडा स्थित आश्रम में एक 13-14 वर्ष की लड़की की लाश गाड़ी में से मिली है। लड़की अप्रैल पांच से लापता थी, जिसके चार दिन बाद उसका शव बरामद हुआ है। गाड़ी में से बदबू आने के बाद घटना की सूचना पुलिस की दी गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने मिलकर आश्रम और गाड़ी की जांच करनी शुरू कर दी है।

शुक्र, 08 अप्रैल 2022 - 01:30 PM / by रितिका

Tags: Asaram, Asaram Bapu, Uttar Pradesh, Crime

Courtesy: AajTak

Builder Death

फोटो: News Jani

गोलियों से भूनकर बिल्डर की हत्या, एसआईटी करेगी जांच: महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में बिल्डर और कारोबारी संजय बियाणी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने घटना के बाद हमलावारों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन कर दिया है जो मामले की जांच आगे बढ़ाएगी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए है। पुलिस का अनुमान है कि पेशेवर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

मंगल, 05 अप्रैल 2022 - 07:20 PM / by रितिका

Tags: Maharashtra, Crime, murder

Courtesy: AajTak News

Firing

फोटो: Breaking News India

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, जेडीयू नेता को घर के सामने गोलियों से भूना

बिहार के दानापुर स्थित नासीरगंज में जनता दल यूनाइटेड के नेता और दानापुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष दीपक मेहता की उनके घर के सामने गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी। उपचार के लिए दीपक को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकले। घटना के बाद पुलिस ने भी जांच पड़ताल शुरु कर दी है जबकि विपक्ष भी सरकार पर हमलावार हो गई है।

मंगल, 29 मार्च 2022 - 01:30 PM / by रितिका

Tags: Bihar, JDU, jdu mla, Crime

Courtesy: AajTak News

Washington poilice

फोटोः King5

अमेरिका में कार चोरों ने की भारतीय मूल के डॉक्टर की हत्या

वाशिंगटन पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कार चोरों ने भारतीय मूल के एक डॉक्टर की हत्या कर दी है। चोरों ने कथित तौर पर डॉक्टर की मर्सिडीज बेंज चुराकर उनकी कार से उन्हें ही टक्कर मार दी। चोर का नाम राकेश पटेल बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए 25 हजार डॉलर के इनाम की घोषणा की है। चोरी की कार को बरामद कर लिया गया है। 

शुक्र, 11 मार्च 2022 - 04:01 PM / by Abhishek Kumar

Tags: robbery, Luxury cars, Crime

Courtesy: Dainik Bhaskar

murder

फोटोः iStockphoto

गुरुग्राम में CNG पंप के 3 कर्मचारियों की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने शुरू की जाँच

हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 31 स्थित CNG पंप के तीन कर्मचारियों की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। मृतकों की पहचान यूपी निवासी पुष्पेंद्र, भूपिंदर और नरेश के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी गई है। पंप पर लगे CCTV कैमरे की फुटेज की भी जांच की जा रही है। पुलिस को वारदात के पीछे लूट व अन्य एंगल से जांच कर रही है।

सोम, 28 फ़रवरी 2022 - 02:50 PM / by Abhishek Kumar

Tags: murder, Crime, Gurugram

Courtesy: NDTV India

Gangrape case

फोटो: Patrika News

मधुबनी में युवती के साथ गैंगरेप, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिहार के मधुबनी जिले  में गैंगरेप का मामला सामने आया है। कुछ बदमाशों ने अपने भाई के साथ ई रिक्शा से जा रही युवती को जबरन रिक्शा से उतार कर सुनसान घर में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को पुरानी बस स्टैंड के पास अंजाम दिया। युवती ने घटना में पांच बदमाशों के होने की जानकारी दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पांचवें की तलाश की जा रही है।

सोम, 28 फ़रवरी 2022 - 01:10 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Crime, gang rape, e-rickshaw, arrested

Courtesy: Navbharat Times

disha Salian

फोटोः twitter

दिशा सालियान मामले में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और बेटे नितेश राणे के खिलाफ दर्ज हुआ FIR

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और उनके बेटे व बीजेपी विधायक नितेश राणे दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। महिला आयोग के आदेश के बाद दोनों के खिलाफ एफआईआर हुई है। महिला आयोग ने पाया था कि दोनों मानहानि करने वाले दावे कर रहे थे। हाल ही में दोनों नेताओं ने दावा किया था कि दिशा सालियान की हत्या के साथ बलात्कार हुआ था। 

रवि, 27 फ़रवरी 2022 - 03:20 PM / by Abhishek Kumar

Tags: Crime, Murder mystery, Disha Salian

Courtesy: Aajtak News