Delhi Corona Update

फोटो: BBC News

दिल्ली में अप्रैल 30 को दर्ज किये गए 1520 नए कोरोना मामले, एक की मौत

दिल्ली में एक बार फिर कोरोना मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी में अप्रैल 30 को 1520 नए कोरोना मामलों की पुष्टि हुई, इस दौरान एक मरीज ने संक्रमण के कारण अपनी जान गँवा दी। पिछले 24 घंटों में 1412 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दी। इस समय राजधानी में कोरोना के 5716 सक्रिय मामले हैं। नए मामले सामने आने के बाद राजधानी में संक्रमण दर 5.10% पहुँच गया है। 

रवि, 01 मई 2022 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: delhi corona update, Death, Recoveries

Courtesy: ABP Live

Delhi Corona Update

फोटो: Lokmat News

दिल्ली में 24 घंटों में मिले 1,490 नए कोविड मामले, 2 लोगों की मौत

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के बीच अप्रैल 28 को 1,490 नए मामले दर्ज किए गए हैं, इस दौरान दो लोगों ने संक्रमण के कारण अपनी जान गँवा दी। बीते 24 घंटों में दिल्ली में 1,070 लोग संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो गए। इसके साथ ही राजधानी में पॉजिटिविटी रेट अब 4.62 फीसदी हो गया है। दिल्ली में अभी कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 5250 है।

शुक्र, 29 अप्रैल 2022 - 10:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: delhi corona update, Deaths, Positivity rate

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Delhi Corona Update

फोटो: India TV News

दिल्ली में अप्रैल 27 को मिले कोविड के 1,367 नए मामले, एक की मौत

स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली ने अप्रैल 27 को 1,367 नए कोविड -19 मामले और एक मौत की सूचना दी। राष्ट्रीय राजधानी में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,832 हो गई है। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 4.50 फीसदी दर्ज किया गया। बुलेटिन में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण की संख्या 18,78,458 है और मरने वालों की संख्या 26,170 हो गई है। 

गुरु, 28 अप्रैल 2022 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: delhi corona update, Death, Fourth Wave

Courtesy: Navbharat Times

delhi covid 19

फोटो: The Financial Express

दिल्ली में सामने आए कोरोना के 1000 से अधिक मामले

दिल्ली में अप्रैल 24 को कोविड 19 संक्रमण के 1000 से अधिक मामले सामने आए हैं। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। कोरोना की सकारात्मक दर 6.42 प्रतिशत हो चुकी है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 15,742 सैंपलों की जांच की गई है। वहीं दिल्ली में एक्टिव मामलों की संख्या भी बढ़कर 4,168 हो गई है। इनमें से 90 मरीज अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।

सोम, 25 अप्रैल 2022 - 01:30 PM / by रितिका

Tags: covid 19, delhi corona update, COVID-19 outbreak

Courtesy: AajTak News

Delhi Corona Update

फोटो: Health Affairs

दिल्ली में लगातार तीसरे दिन दर्ज किये 1,000 से अधिक कोविड मामले, सकारात्मकता दर 4.48%

स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली ने अप्रैल 24 को 1,083 नए कोविड मामले और एक मौत की सूचना दी। राष्ट्रीय राजधानी में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,975 हो गई है। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 4.48 फीसदी दर्ज किया गया। विभाग के नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि एक दिन पहले शहर में 24,177 कोविड परीक्षण किए गए। राष्ट्रीय राजधानी में COVID-19 संक्रमण की संख्या अब 18,… read-more

सोम, 25 अप्रैल 2022 - 11:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: delhi corona update, health department, Death

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

covid 19 vaccine

फोटो: outlook India

40 हजार किशोरों को लगी कोविड-19 की डोज: दिल्ली

दिल्ली में किशोरों के वैक्सीनेशन अभियान के तहत स्कूल के लगभग 95% छात्रों को वैक्सीनेशन लगाया जा चुका है। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के साथ हुई बैठक में स्वास्थ्य विभाग ने ये जानकारी दी है। स्कूलों के 40 हजार छात्रों को दोनों डोज लग चुकी है। अबतक 8.5 लाख छात्रों को पहली डोज मिली है। वहीं प्राइवेट स्कूलों और एडेड स्कूलों में 73% और 62% छात्रों को वैक्सीन लगी है।

मंगल, 08 फ़रवरी 2022 - 05:15 PM / by रितिका

Tags: Delhi Government, delhi corona update, Covid-19 Vaccination

Courtesy: ABP Live

Delhi covid 19

फोटो: DNA India

दिल्ली और मुंबई में बेकाबू हुआ कोरोना, 20 हजार से अधिक मामले आए सामने

दिल्ली और मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 20 हजार से अधिक मामले एक दिन में सामने आए है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मुंबई  में एक दिन में 20318 और दिल्ली में 20181 नए मामले देखने को मिले है। दिल्ली में जनवरी आठ को बीते आठ महीनों की अपेक्षा सबसे अधिक मामले देखने को मिले है। इससे पूर्व इतने मामले मई दो को दर्ज किए गए थे। दिल्ली में संक्रमण दर 19.60 प्रतिशत पहुंच गई है।

शनि, 08 जनवरी 2022 - 07:40 PM / by रितिका

Tags: covid 19, delhi corona update, Coronavirus

Courtesy: Zee News

Delhi Health Minister

फोटो: The Stateman

दिल्ली में आज आ सकते हैं कोरोना के 17 हजार नए मामले

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के जनवरी सात को 17,000 नए मामले आने की संभावना है। ये जानकारी जनवरी सात को आयोजित की गई प्रेसवार्ता में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दी है। उन्होंने कहा कि बढ़ते मामलों के साथ पॉजिटिविटी रेट में भी एक से दो प्रतिशत का इजाफा हो सकता है। इससे पूर्व जनवरी छह को दिल्ली में 15 हजार से अधिक कोरोना के मामले सामने आए थे।

शुक्र, 07 जनवरी 2022 - 04:00 PM / by रितिका

Tags: Delhi Corona, delhi corona update, Covid-19, Health Minister Satyendar Jain

Courtesy: ANI

Delhi covid 19 cases

फोटो: Hindustan Times

दिल्ली में 10 हजार के पार पहुंचे कोरोना संक्रमण के मामले, संक्रमण दर हुई 11.88%

दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दोगुना हो गए है। जनवरी पांच को यहां 10,665 नए मामले सामने आए है। इस दौरान आठ लोगों की मौत हुई है। इससे पूर्व जनवरी चार को 5481 मामले रिकॉर्ड हुए थे। दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण की दर बढ़कर 11.88% हो गई है, जो मई 14 के बाद सबसे अधिक है। यहां एक्टिव मरीज 23,307 हो गए है। 

बुध, 05 जनवरी 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Coronavirus, delhi corona update, covid 19

Courtesy: NDTV

Arvind Kejriwal

फोटो: Mint

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से मांगी बूस्टर डोज

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से बूस्टर डोज देने की अनुमित देने की मांग की है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के पास बूस्टर डोज देने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर है। यहां 90% को सिंगल और 70% को दोनों डोज लग चुकी है। केजरिवाल ने दावा किया कि ओमिक्रॉन के खतरे से निपटने के लिए अस्पताल, दवा, ऑक्सीजन की सभी तैयारियां हो चुकी है।

सोम, 20 दिसम्बर 2021 - 02:45 PM / by रितिका

Tags: omicron threat, delhi corona update, Coronavirus, CM Arvind Kejriwal

Courtesy: Zee News