Shankar sinh vaghela

फ़ोटो: Getty images

कृषि आंदोलन को शंकर सिंह वाघेला का समर्थन, मांगे नहीं मानी तो अनशन भी करेंगे वाघेला

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने कृषि बिल के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन किया है व ये भी कहा है कि अगर किसानों की मांगे नहीं मानी गई तो वे भी किसानों के साथ अनशन पर बैठ जाएंगे। शहीदों के लिए मुआवजे की मांग करते हुए वाघेला ने कहा-"अनशन अनिश्चितकालीन होगा और राजघाट पर होगा। साथ ही दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान शहीद हुए किसानों को दिल्ली सरकार और केन्द्र सरकार मुआवजा दे।"

सोम, 21 दिसम्बर 2020 - 09:42 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Shankar sinh vaghela, Farmer's Bill, Farmers' Protest

Courtesy: Aajtak news

Yogi adityanath

फ़ोटो: Getty images

सीएम योगी ने किसानों का पक्ष लेते हुए विपक्ष पर साधा निशाना- बताया गुमराह करने वाला

किसान आंदोलन को लेकर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के दिग्गज नेता योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधा है व उसे किसानों को गुमराह करने वाला बताया है। वहीं,योगी ने मोदी सरकार द्वारा किसानों के लिए किए गए कामों की तारीफ भी की है। उन्होंने कहा-किसानों से कहा जा रहा है कि उनकी जमीनें छीन ली जाएंगी। लेकिन यह गलत है ऐसा कतई नहीं होगा, कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग से किसानों को और लाभ होगा। नए कृषि कानून को लेकर विपक्ष किसानों के बीच झूठ फैला रहा है… read-more

सोम, 21 दिसम्बर 2020 - 09:20 AM / by आकाश तिवारी

Tags: CM Yogi Adityanath, Farmer's Bill, Modi Government

Courtesy: Aajtak news

Amrendra pratap singh

फ़ोटो: Getty images

किसानों को लेकर ये क्या बोल दिए अमरेन्द्र प्रताप सिंह, बयान पर बढ़ने लगा विवाद

बिहार की एनडीए गठबंधन सरकार में कृषि मंत्री व भाजपा नेता अमरेन्द्र प्रताप सिंह के किसानों के प्रति बोल बिगड़ गए है व उनके बयान पर अब विवाद उपजने लगा है। दरअसल सिंह ने आंदोलन की बात करते हुए कहा था कि दिल्ली में किसान आंदोलन करने वाले किसान नहीं बल्कि कुछ गिने चुने दलाल है। उन्होंने कहा-" "क्या किसान केवल दिल्ली और हरियाणा के बॉर्डर पर ही हैं? इस देश में 5.5 लाख गांव है। मुट्ठी भर दलाल लोग किसान बनकर आंदोलन कर रहे हैं और मीडिया उसका नोटिस ले… read-more

सोम, 21 दिसम्बर 2020 - 09:06 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Amrendra pratap singh, BJP Leader, Farmer's Bill, Farmers' Protest

Courtesy: Aajtak news

Anna hazare

फ़ोटो: Getty images

अब अन्ना हजारे ने भी कृषि कानून के खिलाफ किया दिल्ली में अनशन का एलान

लोक आंदोलन के कर्ताधर्ता व प्रख्यात समाजसेवी अन्ना हजारे ने किसानों के समर्थन में व केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान बिल के विरोध में अनशन करने का एलान किया है और अब अनशन के लिए वे दिल्ली भी जाएंगे। अन्ना हजारे ने केंद्र सरकार को अनशन की अर्जी भेज दी है व कहा है कि वे राम लीला मैदान या जंतर मंतर पर अनशन करेंगे। कृषि मंत्री तोमर को पत्र लिखते हुए उन्होंने कहा-"किसानों की मांगों को नहीं मानने और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू नहीं करने पर… read-more

सोम, 21 दिसम्बर 2020 - 08:47 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Anna Hazare, Farmer's Bill, Narendra Singh Tomar

Courtesy: Aajtak news

Anurag thakur

फ़ोटो: Getty images

अनुराग ठाकुर ने तीनों कृषि कानूनों को बताया किसान हितैषी, विपक्ष पर साधा निशाना।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व भाजपा के दिग्गज नेता अनुराग ठाकुर ने किसान आंदोलन को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है व कहा है कि विपक्ष सीधे साधे किसानों को भृमित कर रहा है। ठाकुर ने यह भी कहा कि केंद्र द्वारा पारित नए कृषि कानून किसानों के हित में ही है लेकिन यह बात किसानों को अभी तक समझ नहीं आई है। मोदी सरकार के कामों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा-" हम 2022 तक किसानों की आय दोगुना करेंगे, इसलिए तीनों कृषि बिल लाए गए थे।"

मंगल, 15 दिसम्बर 2020 - 07:05 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Farmer's Bill, Anurag Thakur, Modi Government

Courtesy: Aajtak news

PM Modi

फ़ोटो: Getty images

कृषि कानूनो को पीएम मोदी ने बताया फायदेमंद, कहा-किसानों को भड़का रहा है विपक्ष

गुजरात के कच्छ में विकास परियोजनाओं के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों पर भी बड़ी बात कही। पीएम ने नए कृषि कानूनों को किसान के लिए फायदेमंद बताया है और कहा कि विपक्ष सिर्फ किसानों को भड़काने का काम कर रहा है। पीएम ने कहा-"विपक्षी पार्टियां किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं और अगर कृषि कानूनों को लेकर कोई शंका है तो सरकार हर शंका का समाधान करने को… read-more

मंगल, 15 दिसम्बर 2020 - 05:12 PM / by आकाश तिवारी

Tags: PM Modi, Farmer's Bill, Opposition Party

Courtesy: Aajtak news

Rakesh tikait

फ़ोटो: Getty images

केंद्र पर भड़के राकेश टिकैत,कहा-सरकार उनसे बात कर रही, जो किसान नहीं

दिल्ली के चारों तरफ डेरा डाले बैठे किसानों को 15 दिन हो गए है लेकिन सरकार व किसानों के बीच 5 चरणों की वार्ता के बाद भी समस्या का कोई हल सामने नहीं आया है। वहीं, भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत ने इस वार्ता को गलत बताया है और कहा है कि जिन लोगों से सरकार ने बातचीत की है वो लोग किसान है ही नहीं। टिकैत ने कहा-"अगर सरकार से बातचीत करने वाले नेता असल में किसानों से जुड़े हैं तो वही अब आंदोलन खत्म भी करवा लें।"

मंगल, 15 दिसम्बर 2020 - 03:57 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Kisan Andolan, Modi Government, Farmer's Bill

Courtesy: Aajtak news

Farmers protest

फ़ोटो: Getty images

कृषि कानून के खिलाफ अनशन तेज़ करेंगे किसान, दिल्ली के सभी नाकों पर प्रदर्शन

केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानून पर बवाल बढ़ता ही जा रहा है और किसान व सरकार के बीच बातचीत की कई वार्ता के बाद भी हल नहीं निकला है। 19 दिन से लगातार देश की राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने अब दिल्ली के सभी नाकों में अनशन करने का फैसला लिया है। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी किसानों की इस पहल का समर्थन किया है।

सोम, 14 दिसम्बर 2020 - 11:42 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Farmer's Bill, CM Arvind Kejriwal, Farmers' Protest

Courtesy: Aajtak news

gopal rai

फोटो:THE TIMES OF INDIA

किसानों के समर्थन में कार्यकर्ताओं संग भूख हड़ताल पर बैठेंगे आम आदमी पार्टी के विधायक

आप पार्टी विधायक और कार्यकर्ता किसानों के समर्थन में दिसंबर 10 को एक दिवसीय भूख हड़ताल करेंगे। पार्टी के दिल्ली के संयोजक गोपाल राय ने कहा कि हम केंद्र द्वारा पारित नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं और किसानों के समर्थन में भूख हड़ताल करेंगे। यह भूख हड़ताल आप पार्टी के मुख्यालय पर होगी, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता एवं पार्षद व विधायक शामिल होंगे। पार्टी किसानों के समर्थन में दिखाई दे रही है, पार्टी के कई विधायक सिंघु बॉर्डर पर जमा किसानों को… read-more

सोम, 14 दिसम्बर 2020 - 11:42 AM / by मोहम्मद कासिम

Tags: Farmers, Farmers Protest, Farmer's Bill, AAP, Aam Aadmi Party, ArvidraKejriwal

Courtesy: TOI

Shivraj singh chauhan

फ़ोटो: Getty images

नए कृषि कानून पर बोले शिवराज- होशंगाबाद के किसानों को मिला न्याय

एक तरफ जहां नए कृषि कानून को लेकर विपक्ष केंद्र की भाजपा सरकार को घेर रहा है वहीं, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नए कृषि कानून की महत्वता समझाते हुए उसे फायदेमंद बताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- "नए कृषि कानून किसानों के हित में हैं, होशंगाबाद का मामला इसका उदाहरण है जहाँ ली अनुबंध होने के बावजूद कंपनी धान नहीं खरीद रही थी। एसडीएम कोर्ट ने तत्परता दिखाते हुए कंपनी को रु. 3000 क्विंटल की दर से धान खरीदी का आदेश दिया है।"

रवि, 13 दिसम्बर 2020 - 06:05 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Shivraj Singh Chouhan, Farmer's Bill, Madhyapradesh

Courtesy: Aajtak news