Harshvardhan shringle

फ़ोटो: Indus Scrolls

सीमावर्ती क्षेत्रों की शांति पर ही सामान्य द्विपक्षीय संबंध निर्भर करते हैं: भारतीय विदेश सचिव

भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने भारत व चीन के बीच बने सीमा विवाद को लेकर चीन को दो टूक बात कही है। श्रृंगला ने पुणे इंटरनेशनल सेंटर द्वारा आयेाजित एशिया इकोनॉमिक डायलॉग में डिजिटल कॉन्फ्रेंस के जरिये इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। भारत व चीन के बीच बने हुए व्यापारिक संबंधों को महत्वपूर्ण बताते हुए श्रृंगला ने कहा कि चीनी वार्ताकारों के साथ बातचीत में हमने हमेशा कहा है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति पर ही सामान्य द्विपक्षीय संबंध निर्भर… read-more

सोम, 01 मार्च 2021 - 07:54 AM / by आकाश तिवारी

Tags: INDIA CHINA BORDER ISSUE, Harshvardhan Shringle, Foreign Ministry

Courtesy: Navbharat Times

S jaishankar

फ़ोटो: Getty images

मॉरीशस व मालदीव की यात्रा पर जाएंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर फरवरी 20 से फरवरी 23 तक मालदीव एवं मॉरीशस के दौरे पर जा रहे हैं। भारत के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए लिखा है कि मालदीव की यात्रा के दौरान जयशंकर वहां के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से भेंट करेंगे एवं मालदीव के विदेश, रक्षा, वित्त, आर्थिक, विकास, योजना एवं आधारभूत ढांचा मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। मालदीव व मॉरीशस से भारत का जुड़ाव बताते हुए विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों को हिन्द महासागर क्षेत्र… read-more

शुक्र, 19 फ़रवरी 2021 - 09:18 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Dr S Jaishankar, Maldives, Mauritius, Foreign Ministry

Courtesy: Punjab kesari

Corona vaccine

फ़ोटो: Indian express

अफ्रीका, लातिन अमेरिका और प्रशांत महासागरीय देशों को कोरोना वैक्सीन भेजेगा भारत

कोरोना के दो स्वदेशी टीकों को मंजूरी देने के बाद अब भारत दूसरे देशों को भी वैक्सीन देकर मदद करेगा। मंत्रालय ने जानकारी दी है कि आने वाले सप्ताहों में अफ्रीका, लातिन अमेरिका और प्रशांत महासागरीय देशों को वैक्सीन भेजेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि घरेलू उत्पादन और राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अन्य देशों को भी वैक्सीन की आपूर्ति का निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि वैक्सीन के कुल डोज में… read-more

शनि, 13 फ़रवरी 2021 - 10:03 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Coronavirus Vaccines, donation, Foreign Ministry

Courtesy: Punjab kesari

Saudi Arabian aeroplane

फ़ोटो: Getty Images

सऊदी अरब का बड़ा फैसला, भारत-पाकिस्तान समेत 20 देशों की विमान सेवा को किया निलंबित

सऊदी अरब ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र पाकिस्तान समेत 20 देशों से हवाई यातायात को स्थगित कर दिया है। केवल देश में वहीं लोग प्रवेश कर पाएंगे जो नागरिक, डिप्लोमेट, डॉक्टर व उनके परिजन हैं। सऊदी में कोरोना के बढ़ते मामलों को काबू करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। जिन देशों में आने वाले नागरिकों पर बैन लगाया है, उनमें पाक के अलावा संयुक्त अरब अमीरात, जर्मनी, अमेरिका, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्त्र, फ्रांस, लेबनान, अर्जेंटीना,… read-more

गुरु, 04 फ़रवरी 2021 - 05:00 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Saudi Arabia, Foreign Ministry, Coronavirus

Courtesy: Jagran News

Kisan Andolan

फोटो: Jansatta News

विदेश मंत्रालय ने कृषि आंदोलन पर विदेशियों की टिप्पणियों को बताया गैर ज़िम्मेदाराना

देश में चल रहे किसान आंदोलन पर विदेशी हस्तियों द्वारा की गयी टिप्पणीयों को भारतीय विदेश मंत्रालय ने बिलकुल गैर ज़िम्मेदाराना बताया है। मंत्रालय ने बताया कि कृषि कानूनों को संसद में पूरी बहस और चर्चा के बाद पारित किया गया है तथा विदेश मंत्रालय ने आग्रह किया कि ऐसे मामलो पर टिप्पणी देने से पहले तथ्यों का पता लगाया जाये। अभी तक किसानों के समर्थन में विश्वप्रख्यात गायिका रिहाना, एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग, और कमला हैरिस की भतीजी मीना हैरिस अपनी बात… read-more

बुध, 03 फ़रवरी 2021 - 02:21 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Farmers' Protest, Foreign Ministry, Rihanna, Greta Thunberg

Courtesy: Amarujala News

Antony Blinken

फ़ोटो: Getty Images

अमेरिका के विदेश मंत्री ने भारत के विदेश मंत्री से की टेलीफोन वार्ता, रिश्तों में बेहतरी के दिए संकेत

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी रे ब्लिनकेन ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की और इसके साथ ही उन्होंने भारत के साथ अमेरिका के मजबूत रिश्तों पर बल दिया। पिछले तीन दिनो में भारत और अमेरिका के रक्षा मंत्रियों, आर्थिक सुरक्षा सलाहकारों और विदेश मंत्रियों के बीच टेलीफोन वार्ता हुई है। इन तीनों में हिंद प्रशांत क्षेत्र की चर्चा भी हुई है और ब्लिनकेन ने भी कहा है कि,भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ हिंद प्रशांत क्षेत्र और इससे बाहर की… read-more

शनि, 30 जनवरी 2021 - 03:40 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Foreign Ministry, Dr S Jaishankar, us foreign ministry, antony ray blinken

Courtesy: Jagran

गिलगित-बाल्टिस्तान

Photo: Bhaskar Hindi

पाकिस्तान गिलगित-बाल्टिस्तान खाली करे, POK में बदलाव मंजूर नहीं: भारत

भारतीय भू-भाग गिलगित-बाल्टिस्तान को पाकिस्तान ने अंतरिम राज्य घोषित कर दिया है। पाकिस्तान ने गिलगित-बाल्टिस्तान में नवम्बर में चुनावो का भी ऐलान किया है। इस घटनाक्रम पर नवंबर 1 को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि पीओके में किसी भी तरह का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने मानव अधिकारों के उल्लंघन की बात कहते हुए पाकिस्तान से अपने अवैध कब्जे वाले सभी क्षेत्रों को तुरंत खाली करने का आह्वान भी किया हैं।

रवि, 01 नवंबर 2020 - 10:55 PM / by नृपेन्द्र मिश्रा

Tags: POK pakistan, Gilgit-Baltistan, Foreign Ministry, पाकिस्तान

Courtesy: Navbharat TImes

2 plus 2 meeting

फ़ोटो: times of india

भारत के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं- अमेरिकी विदेश मंत्रालय

विश्व के दो बड़े देश अमेरिका और भारत के बीच जल्द ही टू प्लस टू की मंत्रिस्तरीय बैठक होने वाली है। इस बैठक के पहले अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने भारत को वैश्विक शक्ति बताते हुए कहा है कि भारत के एक क्षेत्रीय और वैश्विक शक्ति बनकर उभरने का अमेरिका स्वागत करता है। वहीं,अमेरिका संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के आगामी कार्यकाल के दौरान उसके साथ निकटता से काम करने को भी उत्सुक है। इस वार्ता में अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर व विदेश मौजूद… read-more

सोम, 26 अक्टूबर 2020 - 12:25 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Indian-American, 2 plus 2, Foreign Ministry

Courtesy: Live hindustan