Google Pixel 6 series will be launch with made in-house Prosesor

फोटो: Tom's Guide

गूगल Pixel 6 सीरीज में होगा इनहाउस मेड प्रोसेसर

गूगल भी एप्पल की तर्ज पर अपनी अपकमिंग Pixel6 सीरीज में खुद का बनाया हुआ प्रोसेसर इस्तेमाल करेगा। इस नए प्रोसेसर का नाम नाम टेन्सर रखा गया है। जिसकी जानकारी गूगल के सीईओ ने ट्वीट कर दी है। गूगल ने Pixel6 सीरीज की तस्वीर भी साझा की हैं। जो बहुत हद तक एक जैसे ही दिखते हैं। Pixel6 का कैमरे सामने नही आया है। हालांकि इसके लॉन्च की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। 

मंगल, 03 अगस्त 2021 - 08:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: Google, Google CEO, Google Pixel, Apple

Courtesy: Aaj Tak News

Google update

फोटो: Dailyshorts

सितंबर 27 के बाद इन एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर नहीं चलेंगी Google की एप्लीकेशंस

सितंबर 27, 2021 से एंड्रॉयड के वर्जन 2.3.7 या इससे पुराने वर्जन का उपयोग करने वाले यूजर्स अपने फोन में गूगल ड्राइव, गूगल अकाउंट, जीमेल और यूट्यूब एक्सेस नहीं कर पाएंगे। गूगल सर्विसेज का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स के फोन में कम से कम एंड्रॉयड का 3.0 Honeycomb वर्जन होना आवश्यक है। हालांकि गूगल ने यह जानकारी भी दी है कि पुराने वर्जन वाले यूजर्स अपने जीमेल अकाउंट को ब्राउजर के जरिए एक्सेस कर सकेंगे।

सोम, 02 अगस्त 2021 - 07:15 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Google, Android, Google Updates, Android OS

Courtesy: Amar Ujala News

Google

फोटो: CNET

गूगल पर फ्रांस की बड़ी कार्रवाई, लगाया 4400 करोड़ का जुर्माना

फ्रांस ने गूगल पर पब्लिशर्स के साथ विवाद मामले को लेकर 4400 करोड़ रुपये का जुर्माना जुर्माना लगाया है। फ्रांस ने इसे कॉपीराइट कानून का उल्लंघन बताते हुए यह कार्रवाई की है। फ्रांस कंपटीशन रेगुलेटर ने कहा कि गूगल को पब्लिशर्स के समाचार उपयोग के बदले भुगतान करना होगा। रेगुलेटर ने गूगल से दो महीने के भीतर प्रस्ताव पेश कर भुगतान के बारे में बताने को कहा है। फ्रांस के इस फैसले को गूगल ने काफी निराशाजनक बताया है। 

बुध, 14 जुलाई 2021 - 09:50 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Google, France, World, Technology

Courtesy: Zee News Hindi

Google

फोटो: CNET

गूगल पर डाटा बेचने के चलते लगा 195 करोड़ का जुर्माना

फ्रांस एंटीट्रस्ट वॉचडॉग ऑथॉरिटी की जांच में पता चला है कि गूगल AdX डेटा को बोली लगाकर बेचता है, जिसके चलते गूगल पर 195 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। गूगल ने इसका विरोध नहीं किया है, इससे पता चलता है कि उसने जुर्माने को मान लिया है।  इससे पहले भी पिछले साल फ्रांस की CNIL ने गूगल पर करीब 900 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था, तब गूगल ने यूज़र की जानकारी के बिना उसकी कुकीज का इस्तेमाल किया था।

बुध, 09 जून 2021 - 01:20 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Google, Fine, France, watchdog

Courtesy: Jagran News

SHIRLEY TEMPLE

फोटो: ABC NEWS

ऑस्कर्स जीतने वाली शर्ली टेंपल को गूगल ने डूडल के ज़रिए किया सम्मानित

अमेरिकी अभिनेत्री, डांसर, सिंगर और राजनयिक शर्ली टेंपल को गूगल डूडल ने सम्मान दिया है। उन्होंने 6 साल की उम्र में ऑस्कर्स अवार्ड जीत लिया था। जून 9, 2015 में सेंटा मॉनिका हिस्ट्री म्यूजियम ने 'लव, शर्ली टेम्पल' नाम की प्रदर्शनी भी हुई थी। फिल्मों की स्क्रीन के अलावा  राजनीतिक मंचों तक उन्होंने पहचान बनाई। टेंपल ने 'स्टैंड अप एंड चीयर' और 'ब्राइट आईज' जैसी कई फिल्मों में काम किया।

बुध, 09 जून 2021 - 11:10 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Google, Doodles, Oscar winner, actress

Courtesy: News 18

Taxes on Youtube Income

फ़ोटो: DND

यूट्यूब से कमाई करने वालो को भी अब देना होगा टैक्स

कोरोना की पहली लहर के लॉकडाउन के बाद से बहुत से लोगो ने अपना यूट्यूब चैनल्स शुरू किया है। इससे लोग अपने घर से ही यूट्यूब पर वीडियो बनाकर कमाई कर सके, लेकिन अब उन सब यूट्यूब क्रिएटर्स के लिए बुरी खबर है। गूगल आपकी यूट्यूब कमाई पर जून महीने की पहली तारीख से 24% तक टैक्स काट सकता है। ये नई पॉलिसी अमेरिका के बाहर के कंटेंट क्रिएटर्स पर जून 01 से लागू हो गई है।

मंगल, 01 जून 2021 - 06:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Youtube india, Google, Income Tax, America

Courtesy: Dainik Bhaskar

Google chat

फोटो: Ars Technica

Gmail ऐप में आया एक शानदार चैटिंग फीचर

गूगल ने अपने ऐप को अपडेट करके नया चैट फीचर निकाला है। इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूज़र्स को Gmail  ऐप को अपडेट करना होगा। यूज़र्स को Gmail ओपेन करके उसके बायीं तरफ दिए सैंडविच बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद पर्सनल अकाउंट को सिलेक्ट कर चैट ऑपशन को एनेबल कर Gmail को रिस्टार्ट करना होगा। इस चैटिंग ऑप्शन को दिखने के बाद वहां यूज़र्स आसानी से इस फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे।

रवि, 16 मई 2021 - 02:15 PM / by सार्थक अरोड़ा

Tags: व्हाट्सएप, Google, Google Playstore, googlemeet

Courtesy: Jagran News

Fine

फोटो: NBC News

एप ना चलाने देने पर इटली ने गूगल पर लगाया 904 करोड़ का जुर्माना

इटली के द्वारा गूगल पर 904 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। आरोप है कि इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशन का पता बताने वाले एक सरकारी मोबाइल एप को अपने एंड्राइड ऑटो प्लेटफॉर्म पर चलने नहीं दिया जा रहा है। इटली की प्रतिस्पर्धा व बाजार अथॉरिटी ने एप जूसपास को एंड्राइड ऑटो पर तत्काल उपलब्ध करवाने का आदेश दिया है। एजीसीएम ने कहा कि एंड्राइड से मिले एकाधिकार का दुरुपयोग कर उसने प्रतियोगिता को खत्म करने का प्रयास किया है।

शुक्र, 14 मई 2021 - 09:42 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Google, Italy, Fine, Android

Courtesy: Amarujala News

microsoft & yahoo

फोटो: The Fifth Person

माइक्रोसॉफ्ट ने याहू को खरीदने के लिए दिया 3.3 लाख करोड़ का ऑफर

माइक्रोसॉफ्ट ने याहू को खरीदने के लिए 44.6 बिलियन डॉलर (करीब 3.3 लाख करोड़ रुपये) का ऑफर दिया है। याहू ने कहा कि उसका बोर्ड माइक्रोसॉफ्ट के इस ऑफर पर अभी विचार कर रहा है। माइक्रोसॉफ्ट याहू को खरीदने की पेशकश इससे पहले भी कई बार कर चुका है। कंपनी 2008 से लगातार इसके लिए कोशिश कर रही है। इस समय याहू के शेयर की कीमत 48% बढ़कर 28.33 डॉलर (करीब 2090 रुपए) हो गई है।

बुध, 05 मई 2021 - 10:30 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Microsoft, Yahoo, Google, Search Engine

Courtesy: Dainik Bhaskar

Google launched Earthquake alert feature

फोटो: CNET

भूकंप आने से पहले आगाह करेगा गूगल का अनोखा फीचर

टेक्नोलॉजी में जानी मानी गूगल कम्पनी जल्द ही भूकंप अलर्ट का फीचर कुछ देशों में जारी करेगी। यह फीचर एंड्रॉइड यूजर के लिए उपलब्थ होगा, जिसमें अलर्ट को ऑफ और ऑन करने का विकल्प शामिल है। यह फीचर भूकंप के करीब रहने वाले लोगों क लिए प्रभावी है, जिसको अमेरिका के साथ न्यूजीलैंड में भी लागू किया गया है। गूगल का फीचर भारत में कब लाॅन्च होगा, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

सोम, 03 मई 2021 - 07:19 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Google, Earthquake, feature, Science

Courtesy: Amarujala News