Bappi Lahri

फोटो: E Times

कोरोना संक्रमण की चपेट में आये बप्पी लहरी

फिल्म इंड्रस्ट्री के मशहूर संगीतकार बप्पी लहरी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। खबरों के अनुसार बप्पी दा को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। बप्पी दा के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी है। वहीं, बप्पी लहरी की बेटी रेमा लहरी बंसल ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि, "उनकी उम्र को ध्यान में रखते हुए उन्हें डॉक्टर की निगरानी में रखने का फैसला पूरे परिवार ने लिया है."

गुरु, 01 अप्रैल 2021 - 10:16 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Bappi Lahiri, Coronavirus, hospital

Courtesy: Abp Live

RAJNIKANTH

फोटो: printrest

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए सुपरस्टार रजनीकांत

दक्षिणभारतीय सुपरस्टार रजनीकांत को दिसंबर 25 को ब्लड प्रेशर की समस्या होने के कारण हैदराबाद में मौजूद अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। अब रजनीकांत के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। सेहत में सुधार होने के कारण उन्हें हॉस्पिटल से डिसचार्ज कर दिया गया है। अपोलो हॉस्पिटल ने जानकरी देते हुए बताया की रजनीकांत अब स्वस्थ है। हालांकि डॉक्टर्स ने अब रजनीकांत को तनाव लेने से मना किया है।

रवि, 27 दिसम्बर 2020 - 04:42 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Rajnikanth, Blood Pressure, hospital

Courtesy: Aajtak news

RAJNIKANTH

फोटो: THE ECONOMIC TIMES

ब्लड प्रेशर कम ज़्यादा होने के कारण अस्पताल में भर्ती हुए रजनीकांत

सुपरस्टार रजनीकांत को ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव होने कारण दिसंबर 25 की सुबह हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। रजनीकांत की उम्र 70 साल है। ब्लड प्रेशर बढ़ने घटने के साथ उन्हें थकान भी महसूस हो रही है। जब तक उनका ब्लड प्रेशर नार्मल नहीं हो जाता, तब तक उन्हें हॉस्पिटल में ही रहना पड़ेगा। हालांकि, इसके अलावा उन्हें किसी और तरह की कोई परेशानी नहीं है।

शुक्र, 25 दिसम्बर 2020 - 02:23 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Rajnikanth, Blood Pressure, hospital

Courtesy: DAINIK BHASKAR

BLACK FUNGUS

फोटोः Firstpost

देश में फ़ैल रहा है ब्लैक फंगस का आतंक, जा सकती है आंखों की रोशनी

भारत में कोरोना महामारी के साथ साथ अब एक और संक्रमण ने हमला बोल दिया है। दिल्ली, अहमदाबाद, गुजरात और मुंबई में लोगों में एक अजीब और दुर्लभ इंफैक्शन ब्लैक फंगस का असर देखा जा रहा है। ब्लैक फंगस को म्यूकॉरमाइकोसिस भी कहा जाता है I इस वायरस का असर होने पर अगर 2 दिनों में सही इलाज ना मिले तो आंखों की रोशनी जाने के साथ साथ मौत का भी खतरा होता है।

शुक्र, 25 दिसम्बर 2020 - 01:23 PM / by सपना सिन्हा

Tags: BLACK FUNGUS, hospital, eye sight

Courtesy: panjab kesari